1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ranbir kapoor film animal pre teaser released

'एनिमल' का प्री-टीजर हुआ रिलीज, रणबीर कपूर का खूंखार रूप देख फैंस हुए एक्साइटेड

movie animal
animal pre teaser : बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर जल्द ही फिल्म 'एनिमल' में नजर आने वाले हैं। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म से बीते दिनों रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक सामने आया था। इस पोस्टर में रणबीर का खतरनाक लुक नजर आ रहा था। वहीं अब मेकर्स ने 'एनिमल' का प्री-टीजर रिलीज कर दिया है।
 
टीजर में रणबीर कपूर एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में साइरन की आवाज सुनाई ‍देती हैं। इसके बाद गोल्डन मास्क पहने कई लोग खड़े नजर आते हैं। फिर पंजाबी सिंगर भूपिंदर बब्बल और मनन भारद्वाज दिखते हैं। वो गाना शुरू करते हैं और रणबीर कपूर कुल्हाड़ी निकालकर भीड़ के बीच पहुंच जाते हैं। 
 
भूपिंदर के गाने पर रणबीर मास्क पहने लोगों को अकेले ही मारना शुरू कर देते हैं। रणबीर का यह खूंखार रूप देख लोग भागने लग जाते हैं। रणबीर कपूर का यह खुंखार लुक देखकर फैंस फिल्म के लिए एक्साइटेड हो गए हैं। 
 
बता दें कि फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर के साथ रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी नजर आने वाली हैं। संदीप रेड्डी वांगा ने इस फिल्म को निर्देशित करने के साथ-साथ लिखा भी है। यह फिल्म 11 अगस्त 2023 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
विन डीजल को आई दीपिका पादुकोण की याद, तस्वीर शेयर कर कही यह बात