1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Ranbir Kapoor, Bheeshma, Hindi Remake, Karan Johar, Entertainment

रणबीर कपूर करेंगे साउथ की सुपरहिट फिल्म भीष्म का हिंदी रीमेक

रणबीर कपूर
लगभग दो साल हो गए हैं और रणबीर कपूर की कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई थी। उनकी आखिरी रिलीज संजू थी जो 2018 में आई थी। इसके बाद रणबीर ब्रह्मास्त्र में ऐसे उलझे कि बाहर ही नहीं निकल पाए। 
 
सुनने में आया है कि ब्रह्मास्त्र की रिलीज भी आगे बढ़ गई है। बजाय 2020 के यह फिल्म 2021 में रिलीज होगी। यह एक बड़े बजट की फिल्म है जिसे रणबीर के खास दोस्त अयान मुखर्जी बना रहे हैं। रणबीर इसमें सुपरहीरो बने हैं और इस तरह की फिल्म बनने में काफी समय भी लगता है। 
 
ब्रह्मास्त्र का काफी काम खत्म हो गया है और रणबीर अब नई फिल्में करना चाहते हैं। यश राज के लिए वे शमशेरा वे पहले ही साइन कर चुके हैं। 
 
खबर है कि वे अब दक्षिण भारतीय फिल्म 'भीष्म' के हिंदी रीमेक में नजर आ सकते हैं। तेलुगु भाषा में बनी यह फिल्म ब्लॉकबस्ट रही है और इसी वर्ष रिलीज हुई है। इस फिल्म पर करण जौहर की नजर है। 
 
करण जौहर इस फिल्म का हिंदी रीमेक बनाने की ख्वाहिश जाहिर कर चुके हैं और इस फिल्म के रीमेक खरीदने में लगे हुए हैं। 
 
सूत्रों के अनुसार 'भीष्म' के निर्देशक विंकी चाहते हैं कि इस फिल्म का हिंदी रीमेक रणबीर कपूर करें और करण ने इस सिलसिले में रणबीर से बात भी की है। संभवत: करण के कहने पर रणबीर यह फिल्म कर सकते हैं। 
अगला लेख
Happy Birthday: इमरान हाशमी को इस वजह से अपने लिए 'अनलकी' मानती हैं पत्नी परवीन, वजह कर देगी हैरान!