1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ranbir kapoor alia bhatt wedding actress british citizenship

कपूर खानदान ही होने वाली बहू आलिया भट्ट के पास नहीं है भारत की नागरिकता | ranbir kapoor alia bhatt wedding actress british citizenship

Alia Bhatt
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की खबरें इन दिनों सुर्खियों में हैं। बताया जा रहा है कि यह कपल इस महीने ही शादी के बंधन में बंधने वाला है। हालांकि दोनों की शादी की कोई भी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।
 
 
रणबीर और आलिया की शादी को लेकर हर दिन नई अपडेट सामने आ रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कपूर खानदान की बहू बनने जा रही आलिया भट्ट भारत की नागरिक नहीं हैं। 
 
भले ही आलिया भट्ट का जन्म मुंबई में हुआ है, लेकिन वह कागजी तौर पर भारत की नागरिक नहीं हैं। आलिया भट्ट के पास ब्रिटिश नागरिकता है। जिसके कारण आलिया इंडिया में वोट भी नहीं डाल सकती हैं। 
 
एक इंटरव्यू के दौरान आलिया ने अपनी नागरिकता को लेकर बात की थी। उन्होंने कहा था, 'बदकिस्मती से मैं वोट नहीं कर सकती क्योंकि मेरे पास ब्र‍िटिश पासपोर्ट है। अगली बार चुनाव में मैं वोट करने की कोशिश करूंगी जब मुझे दोनों नागरिकता मिल जाएगी। बता दें कि भारत में दोहरी नागरिकता का प्रावधान नहीं है। 
 
आलिया भट्ट की ब्र‍िटिश नागरिकता को लेकर पिता महेश भट्ट ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि आलिया की मां सोनी राजदान ब्र‍िटिश मूल की हैं। उनका जन्म बर्म‍िंघम में हुआ था। इसलिए आलिया को भी ब्र‍िटिश नागरिकता मिली है। 
 
रणबीर और आलिया की शादी की खबरों के बीच यह भी सवाल उठने लगे है कि क्या शादी के बाद आलिया भट्ट ब्रिटेन की नागरिकता छोड़ भारत की नागरिकता लेंगी? बताया जा रहा है कि रणबीर और आलिया 14 अप्रैल को सात फेरे लेंगे। दोनों की शादी पंजाबी रीति-रिवाज से होगी। 
अगला लेख
धर्मेंद्र ने शेयर की शर्टलेस तस्वीर, बेटी ईशा देओल ने किया यह कमेंट