शुक्रवार, 23 जनवरी 2026
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Rakul Preet Singh Slams Doctor Over Plastic Surgery Claims post viral
Last Modified: गुरुवार, 18 दिसंबर 2025 (12:40 IST)

डॉक्टर ने किया रकुल प्रीत सिंह के प्लास्टिक सर्जरी कराने का दावा, एक्ट्रेस ने लगाई फटकार

Rakul Preet underwent plastic surgery
बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत अपने स्टाइल और लुक के लिए जानी जाती हैं। रकुल ने जब बॉलीवुड में कदम रखा था तब से उनका लुक काफी बदल चुका है। अक्सर रकुल के प्लास्टिक सर्जरी कराने की खबरें भी सामने आती है। वहीं अब रकुल ने इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वह डॉक्टर प्रशांत यादव के दावे पर भड़क गई हैं।
 
दरअसल, प्रशांत यादव ने दावा किया था कि रकुल ने कॉस्मेटिक सर्जरी करवाई है। अब रकुल ने खुद को सर्टिफाइड कॉस्मेटिक सर्जन बताने वाले प्रशांत यादव को फटकार लगाई है। एक्ट्रेस ने बिना किसी प्रूफ के गलत जानकारी फैलाने का आरोप लगाया है। 
 
रकुल ने पोस्ट में लिखा, फ्रॉड अलर्ट: यह डरावना है कि ऐसे लोग डॉक्टर बनकर बिना फैक्ट चेक के बयान दे रहे हैं और लोगों को गुमराह कर रहे हैं। एक एक्टर होने के नाते मैं प्राचीन और आधुनिक विज्ञान को समझती हूं और मुझे लोगों के सर्जरी करवाने से कोई आपत्ति नहीं है। 
 
उन्होंने लिखा, लेकिन एक और चीज भी होती है, जिसे वेट लॉस कहते हैं, जो कड़ी मेहनत से आती है। क्या आपने इसके बारे में कभी सुना है? ऐसे डॉक्टर्स से सावधान रहें।
 
बता दें कि डॉक्टर प्रशांत यादव नाम के एक इंस्टाग्राम यूजर ने रकुल प्रीत सिंह के लुक का एनालिसिस करते हुए एक वीडियो शेयर किया था। उन्होंने रकुल की पुरानी तस्वीर और नई तस्वीर की तुलना करते हुए कहा था कि एक्ट्रेस ने बोटॉक्स, फिलर्स और नोज जॉब करवाया है।
ये भी पढ़ें
बाजीराव मस्तानी के 10 साल: संजय लीला भंसाली ने दी प्यार और ताकतवर महिलाओं की कहानी