कुमार सानू पर एक्स वाइफ ने लगाए थे कई गंभीर आरोप, अब सिंगर ने ठोका मानहानि का केस, मांगा 30 लाख मुआवजा
लीवुड के फेमस सिंगर कुमार सानू बीते काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। कुमार सानू की एक्स वाइफ रीता भट्टाचार्य ने सिंगर पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं अब कुमार सानू ने अपनी एक्स वाइफ के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया है।
कुमार सानू ने मुआवजे के तौर पर 30 लाख रुपए की मांग की है। साथ ही उन इंटरव्यू को हटाने की भी मांग की है, जिनमें रीता ने कथित तौर पर उनके खिलाफ अपमानजनक बातें कही थीं। इस मामले की सुनवाई 17 दिसंबर 2025 को हुई।
कुमार सानू की तरफ से ये याचिका वकील सना रईस खान के दायर। सना भी 'बिग बॉस 17' की कंटेस्टेंट रही हैं। याचिका के अनुसार, रीता भट्टाचार्य ने कई प्लेटफॉर्म पर इंटरव्यू दिया, जिनमें उन्होंने कुमार सानू पर उनकी प्रेग्नेंसी के दौरान बुरा बर्ताव करने का आरोप लगाया था।
रीता ने कथित तौर पर दावा किया कि कुमार सानू ने उन्हें भूखा रखा, किचन में बंद कर दिया, दूध और मेडिकल देखभाल भी नहीं की और यहां तक कि प्रेग्नेंसी के दौरान उनके खिलाफ अदालती कार्यवाही भी की। उन्होंने कुमार सानू पर कई अफेयर्स के भी इल्जाम लगाए और ये भी कहा कि उन्होंने परिवार का ध्यान नहीं रखा।
सितंबर 2025 में ये इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो गए, जिसके बाद कुमार सानू ने कानूनी कार्रवाई का सहारा लिया। याचिका में यह भी कहा गया कि रीता भट्टाचार्य ने अपने एक्स पति पर जो भी कमेंट किया है वो उनके तलाक के दौरान दर्ज सहमति की शर्तों का उल्लंघन करती हैं।
मानहानि याचिका में तर्क दिया गया कि इन बयानों से कुमार सानू की इमेज को काफी नुकसान पहुंचा है और उन्हें मानसिक पीड़ा हुई है। 27 सितंबर को रीता भट्टाचार्य और मीडिया पोर्टलों को एक कानूनी नोटिस भेजा गया, जिसमें चेतावनी दी गई कि अगर इंटरव्यू नहीं हटाए गए तो आपराधिक मुकदमा चलाया जाएगा।
बता दें कि कुमार सानू ने 1986 में रीता भट्टाचार्य संग शादी रचाई थी। दोनों के तीन बच्चे जिको, जारी और जान कुमार सानू है। 1994 में दोनों का तलाक हो गया था। इस तलाक की वजह कुमार सानू और एक्ट्रेस कुनिका सदानंद का अफेयर बताया गया था। बाद में कुमार सानू ने 2001 में सलोनी भट्टाचार्य से शादी कर ली।