1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. rakul preet singh jackky bhagnani pre wedding rituals start with akhand paath

शादी से पहले बैचलर पार्टी एंजॉय करने थाईलैंड पहुंचे रकुल प्रीत सिंह-जैकी भगनानी

रकुल और जैकी अपने करीबी दोस्तों के साथ मिलकर बैचलरेट पार्टी एंजॉय कर रहे हैं

Rakul Preet Singh Wedding
Rakul Preet Singh Bachelor Party: बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह बीते काफी समय से जैकी भगनानी संग रिलेशनशिप में हैं। दोनों काफी पहले अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर चुके हैं। यह कपल 21 फरवरी को गोवा में शादी रचाने जा रहे हैं। दोनों की शादी का जश्न भी शुरू हो चुका है। 
 
रकुल और जैकी की शादी की तैयारियां जोरशोर से चल रही है। हाल ही में कपल की शादी की शुरुआत अखंड पाठ से हुई है। वहीं अब रकुल और जैकी शादी से पहले अपने दोस्तों के साथ बैचलर पार्टी मनाने थाईलैंड रवाना हो गए हैं। दोनों के बैचलर ट्रिप की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 
 
रकुल प्रीत सिंह अपनी दोस्त प्रज्ञा जैसवाल, लक्ष्मी मांचू और अन्य लोगों के साथ क्वालिटी टाइम का आनंद ले रही हैं। वहीं जैकी भगनानी इंडस्ट्री के अपने करीबी दोस्तों के साथ मिलकर बैचलरेट पार्टी बखूबी एंजॉय कर रहे हैं।
 
प्रज्ञा जैसवाल ने इस बैचलर पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। तस्वीरों में रकुल और जैकी अपने दोस्तों के साथ समंदर में यॉच राइड का आनंद लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। 
 
रकुल प्रीत सिंह ने भी अपने इंस्टा स्टोरी से अपनी बैचलरेट ट्रिप की झलक शेयर की है। खबरों के अनुसार रकुल और जैकी 22 फरवरी को गोवा में शादी करेंगे। वे अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लेंगे। दोनों अपनी शादी को प्राइवेट रखना चाहते हैं। 
 
रकुल प्रीत सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही कमल हासन के साथ 'इंडियन 2' में नजर आने वाली हैं। वहीं जैकी भगनानी अपने अगले प्रोडक्शन 'बड़े‍ मियां छोटे मियां' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। 
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे यह जोक पढ़कर : कोई उपाय बताइए