'लंगूर को हूर मिल गई', राधा संग शादी रचाने के बाद राजपाल यादव को मिले थे ताने, एज गेप पर भी तोड़ी चुप्पी
बॉलीवुड में अपनी कॉमिक टाइमिंग से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ, दोनों को लेकर चर्चा में हैं। चेक बाउंस मामले में जेल से बाहर आने के बाद उनकी फिल्म 'भूत बंगला' रिलीज हुई है।
हाल में राजपाल यादव शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट में नजर आए। इस दौरान उन्होंने अपनी पत्नी राधा यादव के साथ अपने रिश्ते और 10-12 साल के उम्र के फासले पर ऐसी बातें कहीं, जिसने सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीत लिया है।
राजपाल यादव ने अपनी प्रेम कहानी साझा करते हुए बताया कि उनकी और राधा की मुलाकात कैलगरी (कनाडा) में हुई थी। आज भी मुझे समझ नहीं आता कि उत्तर प्रदेश के एक छोटे से कस्बे के आदमी को कनाडा में जीवनसाथी कैसे मिल गया।
राजपाल ने खुलासा किया कि जब वे पहली बार साथ आए, तो उनके परिवार और दोस्तों के लिए यह यकीन करना मुश्किल था। उनकी मौसी ने तो यहां तक कह दिया था, "लंगूर को हूर मिल गई।" राजपाल खुद भी इस बात को स्वीकार करते हैं कि राधा न केवल बेहद खूबसूरत हैं, बल्कि वे उनके जीवन की सबसे मजबूत कड़ी भी साबित हुई हैं।
राजपाल और राधा की शादी साल 2003 में हुई थी। उनके बीच 10 से 12 साल का उम्र का अंतर है, लेकिन राजपाल के अनुसार, संवाद (Communication) ने उनके रिश्ते को हमेशा जवान रखा। उन्होंने बताया कि राधा को पांच भाषाओं का ज्ञान है और शुरुआती दिनों में उनकी हिंदी राजपाल से भी बेहतर थी।
बता दें कि राजपाल यादव ने राधा संग दूसरी शादी की थी। उनकी पहली पत्नी का नाम करुणा था। उनकी शादी तब हुई थी जब राजपाल बॉलीवुड में स्थापित नहीं हुए थे। यह शादी उनके माता-पिता की मर्जी से हुई एक पारंपरिक शादी थी। साल 1991 में बेटी के जन्म के तुरंत बाद स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के कारण करुणा का निधन हो गया था।
करुणा के निधन के लगभग 12 साल बाद, राजपाल की जिंदगी में राधा आईं। राजपाल और राधा की मुलाकात 2002 में कनाडा में फिल्म 'द हीरो' की शूटिंग के दौरान हुई थी। राधा ने न केवल राजपाल को संभाला, बल्कि उनकी बेटी ज्योति को भी अपनी सगी मां जैसा प्यार दिया। आज राधा और राजपाल की अपनी दो बेटियां और हैं, और पूरा परिवार एक साथ रहता है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें