1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. aryan khan turns joota churai game into mini war at best friends wedding video viral
Last Modified: गुरुवार, 23 अप्रैल 2026 (15:17 IST)

दोस्त की शादी में आर्यन खान का फुल ऑन मस्ती अवतार, 'जूता चुराई' रस्म को बना डाला मिनी वॉर, देखिए वीडियो

Aryan Khan viral video
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान अक्सर अपने शांत और गंभीर स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। लेकिन हाल ही में एक शादी समारोह से उनका जो वीडियो सामने आया है, उसने फैंस की इस धारणा को पूरी तरह बदल दिया है। आर्यन खान अपने सबसे अच्छे दोस्त माहिर मेहता और रिया की शादी में शामिल हुए, जहां उन्होंने 'जूता चुराई' की रस्म को एक 'मिनी वॉर' में तब्दील कर दिया। 
 
वेडिंग ऑर्गेनाइजर ने 'जूता चुराई' रस्म का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में आर्यन खान बेहद कैजुअल लुक—जींस, टी-शर्ट और ब्राउन जैकेट में नजर आ रहे हैं। परंपरा के अनुसार, दुल्हन पक्ष की लड़कियां दूल्हे के जूते चुराने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन आर्यन ने मोर्चा संभाल लिया। 
 
वीडियो में दिख रहा है कि आर्यन दूल्हे का जूता हाथ में लेकर भाग रहे हैं। इस दौरान कई लोग उनसे जूता छीनने की कोशिश करते दिखते हैं। आर्यन जूते को बचाते हुए अपना बैलेंस खो बैठते हैं और गिरते-गिरते बचते हैं। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और अंत में वह जूता लेकर वहां से दूर भाग जाते हैं। 
 
इस वीडियो के वायरल होने के बाद फैंस ने कमेंट्स की बौछार कर दी। एक यूजर ने लिखा, 'मुझे लगा कोई असली झगड़ा (लफड़ा) हो गया है।' एक अन्य ने लिखा, 'हर दूल्हे को ऐसा ही वफादार दोस्त मिलना चाहिए।'
 
मस्ती के अलावा आर्यन अपने काम को लेकर भी चर्चा में हैं। उन्होंने हाल ही में नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'द बास्टर्ड्स ऑफ बॉलीवुड' के साथ बतौर निर्देशक अपनी शुरुआत की है। इस सीरीज में उन्होंने न केवल निर्देशन किया, बल्कि वह इसके लेखक और शो-रनर भी हैं।
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
सारा अर्जुन ने की रणवीर सिंह की जमकर तारीफ, बोलीं- उनके जैसा को-एक्टर कोई नहीं...