गुरुवार, 29 अगस्त 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. rajkummar rao on shraddha kapoor starrer stree 2 success
Last Modified: सोमवार, 26 अगस्त 2024 (12:29 IST)

बॉक्स ऑफिस पर छप्पर फाड़ कमाई कर रही स्त्री 2, राजकुमार राव बोले- मैं खुद स्त्री का बहुत बड़ा फैन...

rajkummar rao on shraddha kapoor starrer stree 2 success - rajkummar rao on shraddha kapoor starrer stree 2 success
Film Stree 2 : बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री 2' बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। फिल्म में राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर के अलावा पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना भी अहम भूमिका में हैं। यह फिल्म वर्ष 2018 की हिट फिल्म 'स्त्री' का सीक्वल है। 
 
'स्त्री 2' ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास भी रच दिया है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अपनी रिलीज के 11 दिनों में 386 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर ‍लिया है। 'स्त्री 2' की सफलता से राजकुमार राव बेहद खुश है। 
 
राजकुमार राव ने कहा, हमें यकीन था कि स्त्री को मिले प्यार के कारण फिल्म स्त्री 2 को भी बहुत प्यार मिलेगा। स्त्री की बड़ी फैन-फॉलोइंग है। इसमें मैं भी शामिल हूं, मैं खुद स्त्री का बहुत बड़ा फैन हूं लेकिन यह संख्या हमारी उम्मीदों से कहीं ज्यादा है। हम खुश और बेहद उत्साहित हैं। स्त्री जैसी फिल्म के साथ ऐसा होने के लिए बहुत आभारी हैं, क्योंकि यह कंटेंट से प्रेरित फिल्म है।'
 
अमर कौशिक के निर्देशन में बनीं फिल्म स्त्री 2 का निर्माण दिनेश विजान ने मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियोज की ज्योति देशपांडे के साथ मिलकर किया है।
ये भी पढ़ें
तंगलान ने साउथ सिनेमा में मचाया तहलका, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पहुंची 100 करोड़ के करीब