शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Rahul Vaidya and Disha Parmar to tie the knot on July 16
Written By
Last Updated : मंगलवार, 6 जुलाई 2021 (12:32 IST)

राहुल वैद्य और दिशा परमार ने शादी की डेट की अनाउंस

राहुल वैद्य और दिशा परमार अब अपने रिश्ते को नेक्स्ट लेवल पर ले जाते हुए शादी करने जा रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर डेट भी अनाउंस की है।

राहुल वैद्य और दिशा परमार ने शादी की डेट की अनाउंस | Rahul Vaidya and Disha Parmar to tie the knot on July 16
बिग बॉस 14 के उपविजेता और लोकप्रिय गायक राहुल वैद्य अपनी गर्लफ्रेंड दिशा परमार से शादी करने जा रहे हैं। राहुल ने 6 जुलाई को एक इंस्टाग्राम पोस्ट के साथ अपनी शादी की डेट अनाउंस की है। 
 
इस पोस्ट में राहुल ने लिखा है- "हमारे परिवारों के आशीर्वाद से, हम इस विशेष क्षण को आप सभी के साथ शेयर करते हुए बहुत खुश हैं। हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हमारी शादी 16 जुलाई, 2021 को होने वाली है। प्यार और एकजुटता के इस नए अध्याय की शुरुआत करते हुए हम आपका प्यार और आशीर्वाद चाहते हैं।
 
बताया जा रहा है कि इस शादी में केवल नजदीकी लोग ही शामिल होंगे। फिलहाल परिस्थितियां ऐसी नहीं है कि ज्यादा लोगों को शामिल किया जा सके। 
 
 
दिशा परमार का मानना है कि एक आदर्श विवाह दो लोगों और उनके परिवारों का मिलन होता है और इसमें केवल प्रियजनों को ही शामिल होना चाहिए। फिलहाल यह कपल शादी की तैयारियों में व्यस्त है।
 
म्यूजिक वीडियो शूट के दौरान मिले थे पहली बार 
राहुल वैद्य और दिशा परमार 2018 में पहली बार एक म्यूजिक वीडियो शूट के दौरान मिले थे। तुरंत दोस्ती हो गई और इसके बाद बात दोस्ती से प्यार तक पहुंच गई। राहुल ने बिग बॉस शो के दौरान दिशा को प्रपोज किया था। दिशा वैलेंटाइन डे के मौके पर बिग बॉस शो में पहुंची थीं। 
ये भी पढ़ें
मौनी रॉय का मस्त-मस्त अंदाज, हॉट फोटो ने मचाई धूम