शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Ranveer Singh, Alia Bhatt, Karan Johar, Rock Aur Rani Ki Prem Kahani
Written By
Last Updated : मंगलवार, 6 जुलाई 2021 (11:43 IST)

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट को लेकर करण जौहर बनाएंगे रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

करण जौहर फिल्म बनाने जा रहे हैं जिसका नाम है रॉकी और रानी की प्रेम कहानी। लीड रोल में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट नजर आएंगे।

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट को लेकर करण जौहर बनाएंगे रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - Ranveer Singh, Alia Bhatt, Karan Johar, Rock Aur Rani Ki Prem Kahani
रणवीर सिंह का आज बर्थडे है और इस खास मौके पर उनको लीड रोल में लेकर करण जौहर ने अपनी आगामी फिल्म अनाउंस कर दी है। फिल्म का नाम होगा 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी'। इस फिल्म का निर्देशन करण जौहर करेंगे। 
 
करण ने सोशल मीडिया पर लिखा- लैंस के पीछे जाकर बहुत खुश हूं क्योंकि इसके सामने मेरे पसंदीदा लोग हैं। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट को लेकर रॉकी और रानी की प्रेम कहानी बनाने जा रहा हैं जिसे ईशिता मोइत्रा, शशांक खेतान और सुमित रॉय ने लिखा है। यह अनोखी कहानी स्क्रीन्स पर 2022 में आएगी। हां, यह एक लव स्टोरी है, लेकिन नहीं, ये रेग्युलर लव स्टोरी नहीं है। 
 
फिल्म के अन्य कलाकारों की घोषणा भी शीघ्र की जाएगी। खबर है कि धर्मेन्द्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी इस फिल्म में दिखाई देंगे। 
ये भी पढ़ें
बर्थडे स्पेशल... रणवीर सिंह के बारे में 30 रोचक जानकारियां