1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. bhoot police saif ali khans first look as chiraunji out

सैफ अली खान के बाद 'भूत पुलिस' से अर्जुन कपूर का फर्स्ट लुक रिलीज

Saif Ali Khan
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और अर्जुन कपूर हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत पुलिस' में साथ नजर आने वाले हैं। हाल ही में फिल्म से सैफ अली खान का फर्स्ट लुक सामने आया था। अब अर्जुन कपूर का फर्स्ट लुक पोस्टर भी रिलीज हो गया है।  

 
अर्जुन कपूर ने अपना फर्स्ट लुक सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इस पोस्टर में अर्जुन काले रंग के कपड़े पहने नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने हाथ में मशाल पकड़ रखी है। 
 
इस पोस्टर को शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने कैप्शन में लिखा, हंसी के साथ अलौकिक शक्तियों के रहस्यमय दरवाजे खोलिए। भूत पुलिस में चिरौंजी से मिलें। जल्द आ रहा है।
 
इससे पहले सैफ अली खान का फर्स्ट लुक सामने आया था। पोस्टर में सैफ अली खान ब्लैक कपड़ों में गल में माला पहने हाथ में एक स्केप्चर पकड़े नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे पर शातिर मुस्कुराहट है। सैफ का लुक बेहद खुंखार दिखा रहा है। 
 
इस फिल्म में सैफ अली खान और अर्जुन कपूर के अलावा यामी गौतम और जैकलीन फर्नांडिस भी अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को पवन कृपलानी ने निर्देशित किया है। वहीं रमेश तौरानी और आकाश पुरी ने प्रोड्यूस किया है। 
 
फिल्म भूत पुलिस को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा। हालांकि, अभी तक फिल्म की रिलीज़ डेट का खुलासा किया गया है। 
 
अगला लेख
फिल्म 'तूफान' के एंथम सॉन्ग 'तोडून टाक' के साथ मेकर्स ने सभी फाइटर्स को दिया ट्रिब्यूट