गुरुवार, 31 जुलाई 2025
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Saath Nibhana Saathiya, Rupal Patel, Kokilaben
Written By
Last Updated : मंगलवार, 6 जुलाई 2021 (12:13 IST)

साथ निभाना साथिया की रूपल पटेल अस्पताल में भर्ती, कोकिलाबेन का निभाती हैं किरदार

टीवी धारावाहिक साथ निभाना साथिया की एक्ट्रेस रूपल पटेल अस्पताल में भर्ती हुई थीं। कोकिलाबेन का किरदार निभाकर हुईं लोकप्रिय।

साथ निभाना साथिया
रूपल पटेल जो कि टीवी धारावाहिक साथ निभाना साथिया में कोकिलाबेन का किरदार निभाती हैं, इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं। एक वेबसाइट के अनुसार रूपल को तबियत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत की बात यह है कि रूपल की तबियत ज्यादा खराब नहीं है।  
 
रूपल के पति के अनुसार रूपल अस्पताल में भर्ती थीं, लेकिन अब चिंता की कोई बात नहीं है। रूपल अब ठीक है। यह जानकर रूपल के फैंस ने राहत की सांस ली है। 
 
रूपल को टीवी धारावाहिक साथ निभाना साथिया से काफी लोकप्रियता मिली थी जिसमें वे सख्त सास के रोल में नजर आई थीं। कुछ महीनों पहले उनका एक वीडियो भी वायरल हुआ था। इस वीडियो में उनका डायलॉग 'रसोड़े में कौन था' इस्तेमाल हुआ था जो कि लोगों ने खूब पसंद किया था। 
ये भी पढ़ें
राहुल वैद्य और दिशा परमार ने शादी की डेट की अनाउंस