1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Punjabi Lyricist Nimma Loharka passes away at 48
Last Modified: शनिवार, 15 नवंबर 2025 (17:32 IST)

पंजाबी गीतकार निम्मा लोहारका का निधन, उनके लिखे गाने गाकर कई सिंगर बने स्टार

Famous Punjabi lyricist passes away
पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। 150 से ज्यादा सिंगर को स्टार बनाने वाले मशहूर गीतकार निम्मा लोहारका उर्फ निर्मल सिंह का निधन हो गया है। उन्होंने 48 साल की उम्र में आखिरी सांसली। निम्मा बीते कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। 
 
निम्मा लोहारका के निधन से पंजाबी संगीत जगत में शोक की लहर है। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव लोहारका में किया जाएगा। निम्मा ने अपने करियर में 500 से अधिक गाने लिखे। उनका जन्म 1977 को अमृतसर की तहसील अजनाला के गांव लोहारका में हुआ था। 
 
निम्मा के बनाए गानों को गाकर दिलजीत दोसांझ, अमरिंदर गिलल मलकीत सिंहल रविंदर गरेवाल, फिरोज खान, नछतर गिर और कुलविंदर ढिल्लों जैसे बड़े पंजाबी सिंगर ने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई। निम्मा का लिखा और कुलविंदर का गाया गाया 'जदों पैंदी आ तरीक किसे जट्ट दी' आज भी पंजाबी संगीत के अमर गीतों में गिना जाता है। 
 
एक इंटरव्यू में निम्मा ने बताया था उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं चल रही है। कई लोगों को उन्होंने स्टार बनाया, लेकिन अंतिम समय में बहुत कम लोग काम आए। अंतिम समय में निम्मा को मलाल था कि इंडस्ट्री अपना काम निकालकर बहुत तेजी से सबको भूल जाती है।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
एक्टर बनने से पहले वीजे थे आदित्य रॉय कपूर, बचपन में बनना चाहते थे क्रिकेटर