मंगलवार, 30 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Puneeth Rajkumar, Eye donate, Funeral, Bangaluru, Vandita
Written By
Last Modified: शनिवार, 30 अक्टूबर 2021 (12:51 IST)

पुनीत राजकुमार का बेटी के अमेरिका से लौटने पर आज होगा अंतिम संस्कार, आंखें की दान

पुनीत राजकुमार का बेटी के अमेरिका से लौटने पर आज होगा अंतिम संस्कार, आंखें की दान - Puneeth Rajkumar, Eye donate, Funeral, Bangaluru, Vandita
कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का कल 46 वर्ष की आयु में हॉर्टअटैक के कारण निधन हो गया था। आज उनका अंतिम बेंगलुरु में राजकीय सम्मान के साथ होगा। बेंगलुरु के विक्रम स्टेडिम में उनका पार्थिव शरीर जनता के दर्शन के लिए रखा गया है। उनकी बेटी वंदिता आज अमेरिका से भारत लौटेगी। पुनीत के परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं।  
 
कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार राजकुमार के निधन से सभी चौंक गए। पुनीत को जिम में हॉटअटैक आया था। वे दो घंटे से कसरत कर रहे थे। इसके बाद बैचेनी और सीने में दर्द होने लगा। तबियत जब ज्यादा बिगड़ने लगी तो फौरन उन्हें अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की खूब कोशिश की, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। वे फीटनेस फ्रीक भी थे। जिसने भी यह दु:खद खबर सुनी, सहसा विश्वास नहीं हुआ। 
 
आंखें की डोनेट 
खबर है कि जाते-जाते पुनीत राजकुमार आंखें डोनेट कर गए। जिससे किसी की जिंदगी रोशन हो जाएगी। पुनीत के पिता और मशहूर अभिनेता डॉ. राजकुमार ने भी आंखें दान की थी। यही नहीं 1994 में उन्होंने अपने पूरे परिवार की आंखें दान करवाने का फैसला करवाया था। 2006 में उनका निधन हुआ तो उनकी आंखें भी दान की गई थी। 
 
फैन ने की आत्महत्या 
पुनीत के निधन की खबर से उनके फैंस बेहद दु:खी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बेलगावी जिले में एक युवक ने पुनीत राजकुमार के बारे में दु:खद खबर सुन आत्महत्या कर ली। वहीं दो लोगों को यह दु:खद खबर सुन हॉर्टअटैक आया और उनकी मौत होने की भी खबर है। 
ये भी पढ़ें
पुनीत राजकुमार के निधन पर अमिताभ बच्चन ने जताया दुख, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार