सम्बंधित जानकारी
- 'नागाबंधम' के मेकर्स ने बढ़ाया उत्साह, इस दिन रिलीज होगा फिल्म का हाई-एनर्जी गाना 'सुरा सुरा'
- आशा भोसले के अंतिम दर्शन में भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, नम आंखों से दी विदाई
- जब आशा भोसले का सुपरहिट गाना 'दम मारो दम' हो गया था बैन
- जूनियर NTR ने शेयर की वर्कआउट तस्वीर, 'NTRNeel' के लिए दिखाया अपना पावरफुल ट्रांसफॉर्मेशन
- जब बिना शादी के प्रेग्नेंट नीना गुप्ता का हाथ थामने को तैयार थे सतीश कौशिक, सच्ची दोस्ती की बने मिसाल
पुलकित सम्राट रचेंगे इतिहास, नीरज गोयत के खिलाफ लाइव बॉक्सिंग मैच में उतरेंगे
पुलकित सम्राट 17 अप्रैल को इतिहास रचने जा रहे हैं, क्योंकि इस दिन वे मुंबई में मशहूर बॉक्सर नीरज गोयत के खिलाफ एक प्रोफेशनल एग्ज़िबिशन लाइव बॉक्सिंग मैच में हिस्सा लेंगे। गौरतलब है कि इस उपलब्धि के साथ पुलकित, देश के पहले और विश्व के तीसरे अभिनेता बन जाएंगे जो इस तरह का कारनामा करेंगे।
इससे पहले इंटरनेशनल स्टार टॉम हार्डी और जेक गिलेनहाल ये कारनामा करते हुए लाइव फाइटिंग और कॉम्बैट स्पोर्ट्स ट्रेनिंग का अनुभव ले चुके हैं। गौरतलब है कि यह ऐतिहासिक मुकाबला पुलकित के आगामी नेटफ्लिक्स प्रोजेक्ट 'ग्लोरी' से जुड़ा हुआ है, जिसमें वह एक बॉक्सर की भूमिका निभा रहे हैं।
हालांकि दिलचस्प बात यह भी है कि इस किरदार में खुद को ढालने के लिए पुलकित ने खुद को सिर्फ ऑन-स्क्रीन परफॉर्मेंस तक सीमित रखने की बजाय, एक असली फाइट के लिए तैयार किया है, जो भारतीय सिनेमा में एक नया बेंचमार्क सेट करता है। इसी के मद्देनज़र एक प्रोफेशनल बॉक्सर नीरज गोयत के खिलाफ रिंग में उतरकर वह अपने किरदार में ऑथेंटिसिटी जोड़ने जा रहे हैं।
माना जा रहा है कि तीन राउंड का यह लाइव मुकाबला भारत में स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट के बीच एक बड़ा क्रॉसओवर मोमेंट होगा। ऐसे में 'ग्लोरी' के साथ, ट्रेडिशनल रोल प्रिपरेशन से आगे बढ़कर एक असली बॉक्सिंग एरीना में उतरने का पुलकित का फैसला, उनकी मेहनत, उनके अनुशासन और उनके ट्रांसफॉर्मेशन को दर्शाता है। साथ ही वे यह भी साबित करते हैं कि वे सिर्फ पर्दे पर बॉक्सर का किरदार नहीं निभा रहे, बल्कि उसे पूरी तरह जी रहे हैं।
