1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. priyanka chopra visit her sona restaurant in hot white outfit

व्हाइट कलर की हॉट ड्रेस पहनकर अपने रेस्टोरेंट पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, तस्वीरें हो रही वायरल

priyanka chopra
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी के बाद न्यूयॉर्क में रहने लगी हैं। प्रियंका ने यहां अपना रेस्टोरेंट 'सोना' भी ओपन किया है। इस रेस्टोरेंट में कई तरह के भारतीय व्यंजन परोसे जाते है। प्रियंका अक्सर अपने रेस्टोरेंट पर विजिट करती रहती हैं। 

 
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा एकबार फिर अपने रेस्टोरेंट पर पहुंचीं। जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। इन तस्वीरों में प्रियंका व्हाइट कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। वह रेस्टोरेंट में अलग-अलग जगह पोज देती नजर आ रही हैं।
 
तस्वीरों में प्रियंका पतली स्ट्रैप वाली व्हाइट सिल्क की ड्रेस और हाई स्लिट पहने नजर आ रही हैं। उन्होंने गोल्डन हील्स के साथ अपने लुक को पूरा किया हैं। इन तस्वीरों के साथ प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, न्यूयॉर्क के दिल में टाइमलेस भारत। @sonanewyork के लिए बहुत सारा प्यार।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार 'द व्हाइट टाइगर' में नजर आई थीं। प्रियंका अभी तक अपने किसी बॉलीवुड प्रोजेक्ट का ऐलान नहीं किया है। हालांकि वह जल्द ही 'टेक्स्ट फॉर यू' और 'मेट्रिक्स 4' जैसी हॉलीवुड फिल्मों में नजर आने वाली हैं।
 
अगला लेख
मनोज बाजपेयी की ऑनस्क्रीन बेटी को 17 साल की उम्र में आने लगे शादी के ऑफर