1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. priyanka chopra photo in swimsuit viral on internet

बर्थडे पर वायरल हुई प्रियंका चोपड़ा की हॉट तस्वीरें, मोनोकिनी में पोज देती नजर आईं एक्ट्रेस

priyanka chopra
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा 18 जुलाई को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर प्रियंका को सोशल मीडिया पर जमकर बधाई मिल रही है। वही बर्थडे के मौके पर प्रियंका चोपड़ा की कुछ बोल्ड तस्वीरें वायरल हो रही है।

 
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में वह ब्लैक मोनोकिनी पहने पूल किनारे पोज देती दिख रही हैं। 
 
तस्वीरों में वह धूप सेंकती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, 'उम्मीद बनाम हकीकत।' एक्ट्रेस की कातिलाना अदाएं फैंस को दीवाना बना रही है।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार 'द व्हाइट टाइगर' में नजर आई थीं। प्रियंका अभी तक अपने किसी बॉलीवुड प्रोजेक्ट का ऐलान नहीं किया है। हालांकि वह जल्द ही 'टेक्स्ट फॉर यू' और 'मेट्रिक्स 4' जैसी हॉलीवुड फिल्मों में नजर आने वाली हैं।
 
अगला लेख
फिल्म 'ब्लरर' की शूटिंग शुरू, यह एक्टर निभाएगा तापसी पन्नू के पति का किरदार