रविवार, 1 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. priyanka chopra hollywood film love again trailer out
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: सोमवार, 1 मई 2023 (15:49 IST)

प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'लव अगेन' का ट्रेलर रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म

प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'लव अगेन' का ट्रेलर रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म | priyanka chopra hollywood film love again trailer out
love again trailer out : देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के बाद अब हॉलीवुड में धमाल मचा रही हैं। हाल ही में उनकी वेब सीरीज 'सिटाडेल' रिलीज हुई है, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं अब प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड फिल्म 'लव अगेन' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में वह सैम ह्यूगन के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। 

 
ट्रेलर की शुरूआत में प्रियंका चोपड़ा एक खूबसूरत येलो कलर के गाउन में सीढ़ियों से नीचे उतरती हुई नजर आती हैं। प्रियंका को देख रॉब बर्न्स की आंखे खुली की खुली रह जाती हैं। इसमें वो सबकुछ है जो कि एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म में होती है। मूवी में सेलीन डायोन, रॉब बर्न्स के लव गुरु का किरदार निभा रही हैं। 
 
प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 'लव अगेन' का ट्रेलर शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'फॉल इन लव अगेन। हमारी फिल्म का नया ट्रेलर अभी देखें। फिल्म 5 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
 
फिल्म 'लव अगेन' में प्रियंका चोपड़ा एक ऐसी महिला का किरदार निभाने वाली हैं जो कि अपने बॉयफ्रेंड की मौत से सदमे में हैं। वहीं रॉब बर्न्स एक जर्नलिस्ट के रोल में हैं जिन्हें प्रियंका से प्यार हो जाता है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के पति ‍निक जोनस भी नजर आने वाले हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
ये भी पढ़ें
एआर रहमान के लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट में पहुंची पुलिस, स्टेज पर चढ़कर बंद करवाया शो