1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. priyanka chopra avoids oops moment with 5 lakh habdbag

Oops मूमेंट का शिकार होने से बचीं प्रियंका चोपड़ा, 5 लाख का बैग आया काम

Priyanka Chopra
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अक्‍सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में वह अपने पति निक जोनास के साथ 77वें गोल्‍डन अवॉर्ड में पहुंचीं। ये खास कार्यक्रम अमेरिका के बेवेर्ले हिल्टन होटल में रखा गया था।

इस अवॉर्ड समारोह में प्रियंका चोपड़ा अपनी ड्रेस की वजह से सुर्खियों में रहीं। उनकी ड्रेस काफी एक्सपोजिंग थी जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। हालांकि प्रियंका इस ड्रेस की वजह से Oops मोमेंट की शिकार होते होते बचीं। और इसमें उनकी मदद उनके छोटे से बैग ने की।
 
दरअसल इस इवेंट में दौरान प्रियंका गोल्‍डन-ब्लैक पारदर्शी ड्रेस में नजर आईं। इस ड्रेस के साथ उन्‍होंने रेड लिपस्टिक के साथ अपने लुक को कंप्‍लीट किया था। उन्‍होंने ओपन हेयर लुक अपनाया था और हैंड बैग कैरी किया था।
 
गोल्डन ग्लोब इवेंट में शरीक होने के बाद प्रियंका और निक ने यहां की आफ्टर पार्टी में जाने के बजाए कैलिफोर्निया में डिनर करने का फैसला किया। जैसे ही प्रियंका बाहर निकली मीडिया ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान प्रियंका अपने ड्रेस को लेकर असहज दिखीं और बार-बार उसे ठीक करती नजर आईं। जब उन्‍हें कुछ ठीक नहीं लगा तो उन्‍होंने बैग को आगे करके हाथ में पकड़ लिया।
 
प्रियंका चोपड़ा अपने हाथ में तकरीबन 5 लाख रुपए का हैंडबैग कैरी कर रही थीं जिसे उन्होंने शील्ड की तरह इस्तेमाल कर खुद की गलत एंगल वाली तस्वीरें क्लिक होने से बचाया। इस बैग की वजह से प्रियंका एक बड़ा मालफंक्शन अवॉयड कर पाने में कामयाब रहीं।
अगला लेख
छात्रों का सपोर्ट करने JNU पहुंचीं दीपिका पादुकोण, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस