गुरुवार, 10 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. priya prakash varrier deactivating her instagram account
Written By
Last Modified: सोमवार, 18 मई 2020 (18:09 IST)

एक वीडियो क्लिप से रातोंरात इंटरनेट पर छा गई थीं प्रिया प्रकाश वारियर, अब अचानक बंद किया अपना इंस्टाग्राम अकाउंट

Priya Prakash varrier
प्रिया प्रकाश वारियर अपने एक वीडियो से रातों रात चर्चा में आई थीं। साल 2018 में उनकी मलयालम फिल्‍म 'ओरु अदार लव' से एक वीडियो क्लिप वायरल हुआ था। वीडियो में वो आंख मारती नजर आई थीं। लोगों को उनके एक्सप्रेशन्स इतने अच्छे लगे कि हर कोई वीडियो क्लिप शेयर करने लगा। बस फिर क्या था प्रिया रातोंरात इंटरनेट स्टार बन गईं।


अब प्रिया प्रकाश वारियर ने एक ऐसा कदम उठाया है कि उनके फैंस निराश हो गए हैं। दरअसल, प्रिया ने अपना इंस्‍टाग्राम अकाउंट डिएक्‍टिवेट कर दिया है इंस्‍टाग्राम पर अभिनेत्री के 7 मिलियन फॉलोवर्स थे और अब सभी का दिल तोड़ते हुए प्रिया प्रकाश ने इंस्‍टाग्राम से दूरी बना ली है। 
 

प्रिया प्रकाश ने यह नहीं बताया कि उन्होंने ऐसा क्यों किया लेकिन ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि ट्रोलिंग से परेशान होकर उन्होंने ये फैसला लिया। फैंस के ये भी उम्मीद है प्रिया दोबारा वापसी करेंगी और अपने फॉलोवर्स के साथ एक बार फिर से जुड़ेंगी। 
 
प्रिया ने इंस्टाग्राम से भले ही दूरी बना ली है लेकिन वो सोशल मीडिया के दूसरे माध्यमों जैसे टिक टॉक और फेसबुक पर अभी भी सक्रिय हैं। प्रिया की लोकप्रियता का अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि 10 लाख फॉलोवर्स तक तेजी से पहुंचने वाले सितारों में वो आती हैं।  
 
ये भी पढ़ें
मिलिंद सोनम ने शेयर की 25 साल पुरानी विवादित तस्वीर, कपड़ों की जगह अजगर लपेटे आए नजर