1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. प्रेम चोपड़ा हेल्थ अपडेट डॉक्टर ने बताया कि क्या हाल हैं इस बॉलीवुड एक्टर के

प्रेम चोपड़ा हेल्थ अपडेट : डॉक्टर ने बताया कि क्या हाल हैं इस बॉलीवुड एक्टर के

Prem Chopra Health Update
बॉलीवुड के नामी कलाकार प्रेम चोपड़ा को कोविड पॉजिटिव होने के कारण मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। उनकी पत्नी उमा भी कोरोना पॉजिटिव पाई गईं और वे भी अस्पताल में भर्ती हुईं। इस खबर से प्रेम के फैन चिंतित हो गए थे। 
 
प्रेम चोपड़ा का इलाज कर रहे डॉक्टर पारकर ने कहा है कि प्रेम और उमा की तबियत अब सुधार की ओर है। इलाज का असर नजर आ रहा है। संभव है कि एक या दो दिन में उनकी छुट्टी भी हो जाए। 
 
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज कोरोना की चपेट में आए हैं। इनमें जॉन अब्राहम, एकता कपूर, मृणाल ठाकुर, नोरा फतेही, राहुल रवैल शामिल हैं। 
अगला लेख
वीडियो में वह शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान नहीं हैं जो सार्वजनिक रूप से पेशाब कर रहे हैं