शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. कोरोना की चपेट में आए प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी उमा, अस्पताल में भर्ती
Written By
Last Modified: सोमवार, 3 जनवरी 2022 (18:12 IST)

कोरोना की चपेट में आए प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी उमा, अस्पताल में भर्ती

Prem Chopra
देश में कोरोनावायरस की तीसरी लहर तेजी से फैल रही है। मनोरंजन जगत में भी कोरोना ने कहर ढाया हुआ है। कई सेलेब्स इस महामारी की चपेट में आ रहे हैं। ताजा खबरों के अनुसार दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी उमा चोपड़ा भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं।
 
खबरों के अनुसार प्रेम चोपड़ा और उमा चोपड़ा को इलाज के लिए मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों को उम्मीद है कि उन्हें एक-दो दिन में छुट्टी दे दी जाएगी।
 
बता दें कि कोरोनावायरस ने इस समय मनोरंजन जगत में कहर ढाया हुआ है। बीते दिनों करीना कपूर अमृता अरोरा और महीप कपूर कोरोना से संक्रमित हुए थे। इसके बाद अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर, नोरा फतेही, मृणाल ठाकुर, जॉन अब्राहम और एकता कपूर समेत कुछ और स्टार कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।
 
ये भी पढ़ें
मलाइका अरोरा और अपने उम्र के फासले पर कमेंट करने वालों पर भड़के अर्जुन, कहा समाज को लगती है मिर्ची