1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. prabhudeva got married to a physiotherapist in september

प्रभु देवा ने गुपचुप तरीके से फिजियोथेरेपिस्ट से की शादी, सितंबर में लिए सात फेरे!

Prabhu Deva
कोरियोग्राफर, डायरेक्टर और एक्टर प्रभु देवा को लेकर खबरें आई है कि वह इस साल सितंबर महीने में दूसरी बार शादी के बंधन में बंध गए हैं। खबरों के मुताबिक प्रभु देवा ने गुपचुप तरीके से बिहार बेस्ड फिजियोथेरेपिस्ट से मुंबई में शादी की है।

 
खबरों के मुताबिक प्रभु देवा और उनकी पत्नी इस समय चेन्नई में रह रहे हैं। बताया जा रहा है कि प्रभु देवा कुछ समय पहले अपनी कमर की परेशानी के चलते उनसे मिले थे और धीरे- धीरे उन्हें पसंद करने लगे, जिसके बाद दोनों ने कुछ समय तक एक दूसरे को डेट किया। इस साल सितंबर में दोनों ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए शादी कर ली। 
 
वहीं बीते दिनों यह खबरें थीं कि प्रभु देवा अपनी भांजी से शादी करने वाले हैं, लेकिन इस रिपोर्ट के मुताबिक यह खबरें गलत हैं और प्रभू देवा ने फिजियोथेरेपिस्ट से शादी की है, जो उनकी भांजी नहीं है। अभी तक शादी को लेकर प्रभु देवा की तरफ से कोई भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।
 
बता दें कि प्रभु देवा ने साल 1995 में रामलता से शादी की थी। दोनों के तीन बच्चे भी हुए। साल 2008 में उनके बड़े बेटे का कैंसर से निधन हो गया था। प्रभु देवा और रामलता का साल 2011 में तलाक हो गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दक्षिण भारतीय सिनेमा की एक्ट्रेस नयनतारा की वजह से प्रभुदेवा की शादी टूट गई थी।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रभु देवा सलमान खान की फिल्म राधे को डायरेक्ट कर रहे हैं। इसके अलावा वह तमिल फिल्म पोन मनिकावेल और युंग मुंग सुंग और बघीरा में नजर आने वाले हैं। 
 
अगला लेख
मालदीव में वेकेशन एंजॉय कर रहीं रकुलप्रीत सिंह, हॉट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल