1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. pooja banerjee father death actress shares emotional post

पूजा बनर्जी पर टूटा दुखों का पहाड़, एक्ट्रेस के पिता का हुआ निधन

pooja banerjee
टीवी एक्ट्रेस पूजा बनर्जी के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्ट्रेस के पिता का निधन हो गया है। पूजा बनर्जी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। 

 
पूजा बनर्जी ने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने पिता की एक तस्वीर साझा की है। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'बाबा आपकी आत्मा को शांति मिले। मुझे पता है कि आप अब बेहतर जगह पर हैं। ओम शांति ओम। आप बहुत याद आओगे।'
 
इस दुख की घड़ी में फैंस और करीबी पूजा बनर्जी को हिम्मत दे रहे हैं। कई लोग सोशल मीडिया पर उनके पिता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 
 
पूजा बनर्जी काफी समय से टीवी से दूर हैं। उन्होंने अपना करियर रोडीज से शुरू किया था। पूजा बनर्जी को आखिरी बार 'कुमकुम भाग्य' में निगेटिव किरदार में देखा गया था।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
विजय सेतुपति की फिल्म के सेट पर हुआ दर्दनाक हादसा, ऊंचाई से गिरकर स्टंटमैन की हुई मौत