1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. payal rohatgi and sangram singh tie the knot on july

पायल रोहतगी के साथ इस महीने सात फेरे लेंगे संग्राम सिंह | payal rohatgi and sangram singh tie the knot on july

Payal Rohatgi
'लॉक अप' फेम पायल रोहतगी अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। 'लॉक अप' में ही पायल को उनके मंगेतर संग्राम सिंह ने शादी के लिए प्रपोज किया था। अब कई साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद आखिरकार पायल और संग्राम शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

 
संग्राम सिंह ने अपनी शादी के महीने का खुलासा कर दिया है। संग्राम अपने बर्थडे के मौके पर यानी 21 जुलई को पायल संग शादी रचाएंगे। संग्राम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पायल संग कुछ तस्वीरें शेयर की है। इसके साथ उन्होंने अपनी शादी की खबर साझा की है। 
 
तस्वीरों में पायल और संग्राम एक कुश्ती रिंग के अंदर खड़े नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए संग्राम ने लिखा, 'तारीख सेव कर लीजिए। इस जुलाई को हम दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। लव संग्राम एंड पायल।'
 
खबरों के अनुसार संग्राम सिंह ने कहा, मैं बहुत ज्यादा खुश हूं, हम 12 सालों से साथ हैं और अब हमारे इस रिश्ते को आगे ले जाने और शादी करने का समय आ गया है। हमारा परिवार भी बहुत लंबे समय से चाह रहा था कि, हम शादी कर लें। पायल के साथ इतना लंबा समय बिताने के बाद मुझे नहीं लगता कि, मुझे उनसे कोई बेहतर लड़की मिल सकती है।
 
बताया जा रहा है कि संग्राम सिंह और पायल रोहतगी की शादी 21 जुलाई 2022 को एक सिंपल समारोह में आर्य समाज के अनुसार एक मंदिर में होगी। शादी की ज्यादातर रस्में गुजरात या हरियाणा में होगी। दोनों का प्री-वेडिंग शूट हो चुका है।
 
अगला लेख
हनी सिंह और गुरु रंधावा का नया गाना 'डिजाइनर' हुआ रिलीज