1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. guru randhawa honey singh new song designer release

हनी सिंह और गुरु रंधावा का नया गाना 'डिजाइनर' हुआ रिलीज

Honey Singh
यो यो हनी सिंह और गुरु रंधावा का नया गाना 'डिजाइनर' रिलीज हो गया है। यह गाना रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है। म्यूजिक इंडस्ट्री में ऐसा कॉलेबरेशन पहली बार देखा जा रहा है जहां दो पंजाबी म्यूज़िक सेंसेशन दिव्या कुमार खोसला के सॉन्ग डिजाइनर के लिए एक साथ आ हैं।

 
इस म्यूजिक वीडियो को मिहिर गुलाटी ने निर्देशित किया है। 'डिज़ाइनर' में एक ऐसा स्केल और विजुअल देखने को मिलेगा जिसे पहले कभी नही देखा गया है। 
 
जहां गुरु रंधावा ने गाने के बोल लिखे हैं और हनी सिंह ने सिग्नेचर रैप के बोल लिखे हैं, वहीं दो प्रसिद्ध संगीतकारों ने संयुक्त रूप से उस ट्रैक की रचना की है। 
 
भूषण कुमार ने कहा, डिज़ाइनर एक अंतरराष्ट्रीय संगीत ट्रैक से कम नहीं है और इसमें पूरी तरह से ग्लोबल फील और वाइब्स है। इस गाने के लिए गुरु रंधावा, यो यो हनी सिंह और दिव्या खोसला कुमार से बेहतर कोई नहीं है, इन सभी के नाम रिकॉर्ड-तोड़ हिट्स हैं।
 
दिव्या खोसला कुमार ने कहा, 'डिजाइनर' पर काम करने का अनुभव बहुत शानदार और रोमांचकारी रहा है। गाने की टाइटल की तरह इस गाने में मैंने बेहद ही लुभावने डिज़ाइनर ऑउटफिट्स पहने हैं। इस होने को हर फैशन प्रेमी पसंद करेंगे।
 
भुषण कुमार के सॉन्ग डिजाइनर में गुरु रंधावा, हनी सिंह और दिव्या खोसला कुमार नजर आ रहे हैं। यह गाना टी-सीरीज़ के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध हैं।
अगला लेख
कान फिल्म फेस्टिवल 2022 : रेड कार्पेट पर बॉलीवुड हसीनाओं का जलवा, देखिए तस्वीरें