रविवार, 28 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. oscars 2024 isha pahujas to kill a tiger lost best documentary feature film awards
Last Updated : सोमवार, 11 मार्च 2024 (11:22 IST)

Oscars 2024 : भारत में बनी टू किल अ टाइगर ऑस्कर पाने से चूकी, जानिए कौन बनी बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म

oscars 2024 isha pahujas to kill a tiger lost best documentary feature film awards - oscars 2024 isha pahujas to kill a tiger lost best documentary feature film awards
Oscar Awards 2024: 96वें अकादमी अवॉर्ड्स के‍ विनर्स का ऐलान हो चुका है। ऑस्कर 2024 का ग्रैंड समारोह लॉस एंजिलिस के डॉल्बी थिएटर में आयोजित हुआ। इस साल भारत की किसी भी फिल्म को ऑस्कर में जगह नहीं मिली थी। लेकिन भारतीय मुल की कनैडियन फिल्ममेकर निशा पाहुजा की डॉक्यूमेंट्री 'टू किल अ टाइगर' को डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म कैटगरी में नॉमिनेटेड किया गया था।
 
ऐसे भी सभी भारतीयों की नजर इस डॉक्यूमेंट्री पर टिकी थी। हालांकि 'टू कल अ टाइगर' ऑस्कर अवॉर्ड हासिल करने से चूक गई। बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म कैटगरी में दुनियाभर की पांच डॉक्यूमेंट्रीज़ नॉमिनेटेड थीं। इनमें बॉबी वाईन: द पीपल्स प्रेसिडेंट, द इटरनल मेमोरी, फोर डॉटर्स, टू किल अ टाइगर और 20 डेज़ इन मरियोपोल शामिल थी।

 
इस कैटेगरी में '20 डेज इन मारियुपोल' ने अवॉर्ड अपने नाम किया है। यूक्रेनी फिल्म निर्माता और युद्ध संवाददाता मिस्तीस्लाव चेर्नोव की '20 डेज इन मारियुपोल' 2022 में यूक्रेन पर रूस के हमले के शुरुआती दिनों में एक परेशान व्यक्ति की आंखो देखी पर आधारित है।
 
'टू किल अ टाइगर' झारखंड में एक लड़की के साथ रेप और फिर उसके पिता की इंसाफ के लिए लड़ाई पर आधारित है। ये डॉक्यूमेंट्री हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई है। भले ही यह फिल्म ऑस्कर नहीं जीत पाई लेकिन इसने दुनियाभर के फिल्म फेस्टिवल और अवॉर्ड शो में करीब 19 खिताब अपने नाम किए हैं। 
ये भी पढ़ें
Oscar 2024 : 22 साल की उम्र में दो बार ऑस्कर जीतकर बिली इलिश ने रचा इतिहास, तोड़ा 87 साल पुराना रिकॉर्ड