Oscars 2024 : ओपेनहाइमर का बजा डंका, जीते 7 कैटेगरी में अवॉर्ड, देखिए लिस्ट
ओपेनहाइमर ने बेस्ट फिल्म का ऑस्कर अवॉर्ड भी अपने नाम किया है
Oscars 2024 : 96वें ऑस्कर अवॉर्ड्स समारोह की शुरुआत लॉस एंजिलिस के डॉल्बी थिएटर में चुकी है। ऑस्कर अवॉर्ड्स 2024 के विजेताओं के नाम की घोषणा हो रही है। इस साल हॉलीवुड फिल्म 'ओपेनहाइमर' को 13 कैटेगरी में नॉमिनेशन मिले थे। वहीं अब क्रिस्टोफर नोलन की 'ओपेनहाइमर' का डंका बज चुका है।
फिल्म 'ओपेनहाइमर' इस साल सबसे ज्यादा ऑस्कर हासिल करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म ने 7 ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। ओपेनहाइमर ने बेस्ट फिल्म का ऑस्कर अवॉर्ड भी अपने नाम किया है।
देखिए किन कैटेगरी में ओपेनहाइमर ने जीते ऑस्कर...
To close out the night, the Academy Award for Best Picture goes to... 'Oppenheimer'! #Oscars pic.twitter.com/nLWam9DWvP
— The Academy (@TheAcademy) March 11, 2024
1. बेस्ट फिल्म - ओपेनेहाइमर
2. बेस्ट डायरेक्टर - क्रिस्टोफर नोलन
3. बेस्ट एक्टर - किलियन मर्फी
Congratulations on your win for Best Directing, Christopher Nolan! #Oscars pic.twitter.com/sVsU31eYir
— The Academy (@TheAcademy) March 11, 2024
4. बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर - रॉबर्ट डाउनी जूनियर
5. बेस्ट ओरिजनल स्कोर - लुडविग गोरानसन
6. बेस्ट फिल्म एडिटिंग - ओपेनहाइमर
7. बेस्ट सिनेमैटोग्राफी - ओपेनहाइमर

