शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Oscar winner Resul Pookutty calls RRR a gay love story
Written By
Last Updated : मंगलवार, 5 जुलाई 2022 (12:12 IST)

आरआरआर एक गे लव स्टोरी, ऑस्कर अवॉर्ड विजेता के कमेंट पर भड़के बाहुबली के प्रोड्यूसर

आरआरआर एक गे लव स्टोरी, ऑस्कर अवॉर्ड विजेता के कमेंट्स से लोग नाराज | Oscar winner Resul Pookutty calls RRR a gay love story
ऑस्कर अवॉर्ड विजेतार रेसुल पुकुट्टी ने ब्लॉकबस्टर मूवी 'आरआरआर' को एक गे लव स्टोरी बताया है जिसको लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। 
 
रेसुल पुकुट्टी ने एक्टर-राइटर मुनीष भारद्वाज के एक ट्वीट का जवाब देते हुए यह लिखा। साउंड इंजीनियर रेसुल पुकुट्टी के इस कमेंट से सोशल मीडिया यूजर्स हैरान रह गए और उन्हें ट्रोल करने लगे। 
 
इसके साथ ही रेसुल पुकुट्टी ने आरआरआर की नायिका आलिया भट्ट को एक प्रॉप की तरह बताया। 

इस पर फिल्म 'बाहुबली' के प्रोड्यूसर शोबू यारलागड्डा ने भड़कते हुए इसे निराशाजनक बताया है। उन्होंने कहा कि कोई इतनी उपलब्धियों वाला भी इतना कैसे नीचे गिर सकता है। अगर ऐसा है भी तो क्या 'समलैंगिक लवस्टोरी' बुरी बात है। 
 
एक यूजर्स ने लिखा कि यदि 'आरआरआर' एक गे लव स्टोरी है तो भी इसमें कोई शर्म या नुकसान नहीं है। एक ऑस्कर अवॉर्ड विजेता से इस तरह की टिप्पणी की उम्मीद नहीं थी। 
 
गौरतलब है कि वर्ल्डवाइड 1200 करोड़ रुपये से ज्यादा कलेक्शन करने वाली यह मूवी इन दिनों नेटफ्लिक्स पर धूम मचाए हुए है और कई विदेशी फिल्मकारों को यह मूवी पसंद आ रही है। 
 
एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित यह मूवी भारत की आजादी के पूर्व की कहानी है। इसमें रामचरण और जूनियर एनटीआर ने लीड रोल निभाए हैं। आलिया भट्ट और अजय देवगन ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। 
ये भी पढ़ें
डॉ अरोड़ा गुप्त रोग विशेषज्ञ का ट्रेलर रिलीज, कुमुद मिश्रा बने हैं लोकल सेक्सोलॉजिस्ट