1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. niharika chouksey respond to show faltu off air

टीवी शो 'फालतू' हुआ ऑफ एयर, निहारिका चौकसी ने को-स्टार आकाश आहूजा के साथ अपनी इक्वेशन की साझा | niharika chouksey respond to show faltu off air

Tv Show Faltu
Tv Show Faltu Off Air: टीवी शो 'फालतू' ने अपनी आकर्षक और रिलेटेबल कहानी के लिए लगातार दर्शकों से प्यार हासिल किया, जिसने इसे सबसे लोकप्रिय टेलीविजन शो में से एक बना दिया है। शो निहारिका चौकसे और आकाश आहूजा मुख्य किरदार में हैं। इस का निर्माण बॉयहुड प्रोडक्शंस द्वारा किया गया है।
 
यह शो एक ऐसी लड़की की कहानी है जो एक अनचाही बच्ची होती है। शो की कहानी का फोकस फालतू का अपने परिवार की स्वीकृति और सम्मान जीतने का संघर्ष है। दर्शकों ने फालतू को उसकी शानदार कहानी के लिए खूब सराहा है। जबकि शो में निहारिका चौकसी और आकाश आहूजा की जोड़ी को फैन्स टेलीविजन के राहुल और अंजलि के रूप में देखते है और उन पर जी भर कर अपना प्यार भी लुटाया है। 
 
लेकिन अब जल्द ही ये शो अलविदा कहने को तैयार है। ऐसे में दर्शकों को यकीनन दोनों के रियूनियन का इंतजार रहेगा। हाल में निहारिका चौकसे उर्फ फालतू ने शो के अलविदा कहने पर को-स्टार आकाश आहूजा के साथ अपनी यात्रा और इक्वेशन साझा किया है। 
 
उन्होंने कहा, फालतू मेरे दिल में एक खास स्थान बनाए रखेगा। मैंने शो से बहुत सारी चीजें सीखी है जिसे मैं हमेशा अपने पास संजो कर रखूंगी। ये शो भले ही खत्म हो गया है लेकिन मैं अभी भी फालतू की तरह ही बातचीत करती हूं। आकाश में, मुझे जीवन भर के लिए अपना सबसे भरोसेमंद साथी मिल गया है और मैं उसके साथ साझा किए गए पलों और शो को हमेशा याद रखूंगी। गुडबाय हमेशा मुश्किल होते है लेकिन नई शुरुआत का मार्ग भी प्रशस्त करता है।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
कंगना रनौट ने की ऐश्वर्या राय की जमकर तारीफ, एक्ट्रेस को बताया 'फुल मून'