मंगलवार, 1 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. neetu kapoor shares childhood photo of rishi kapoor where lata mangeshkar hold him in her arms
Written By
Last Updated : सोमवार, 7 फ़रवरी 2022 (11:51 IST)

नन्हे ऋषि कपूर को गोद में लिए नजर आईं लता मंगेशकर, नीतू कपूर ने शेयर की प्यारी तस्वीर

Rishi Kapoor
स्वर कोकिला लता मंगेशकर का 6 फरवरी को 92 साल की उम्र में निधन हो गया। लता जी के निधन के बाद फैंस और सेलेब्स उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और कई पुराने किस्से भी साझा कर रहे हैं। नीतू कपूर ने भी सोशल मीडिया के जरिए लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी और ऋषि कपूर संग उनकी एक तस्वीर भी शेयर की।

 
नीतू कपूर द्वार शेयर इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में लता मंगेशकर अपनी गोद में नन्हे ऋषि कपूर को लिए हुए नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ नीतू कपूर ने लिखा, 'पूरी तरह से टूट चुकी हूं, ऋषि कपूर को उन्होंने अपनी गोदी में लिया हुआ है।'
 
बता दें कि भारतीय सिनेमा जगत में करीब आठ दशक तक लता मंगेश्कर ने अपनी मधुर आवाज से श्रोताओं को दीवाना बनाया। उन्होंने अपने करियर में 36 अलग-अलग भाषाओं में 30 हजार से अधिक गाने गए। लता जी ने नीतू कपूर के लिए भी कई गाने गाये थे। 
 
ये भी पढ़ें
इंदौर में लता मंगेशकर के नाम से स्थापित होगी संगीत अकादमी, दिया जाएगा लता मंगेशकर पुरस्कार