मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. asha bhosle shares childhood throwback photo with sister lata mangeshkar
Written By
Last Modified: सोमवार, 7 फ़रवरी 2022 (11:17 IST)

बचपन की तस्वीर शेयर कर आशा भोसले ने बड़ी बहन लता मंगेशकर को किया याद, बोलीं- क्या दिन थे...

बचपन की तस्वीर शेयर कर आशा भोसले ने बड़ी बहन लता मंगेशकर को किया याद, बोलीं- क्या दिन थे... | asha bhosle shares childhood throwback photo with sister lata mangeshkar
अपनी आवाज से करोड़ों लोगों के दिलों में राज करने वाली स्वर कोकिला लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। लता जी ने अपने करियर में 30 हजार से ज्यादा गानों को अपनी आवाज दी। लता जी को हर कोई याद कर रहा है। 

 
लता मंगेशकर की छोटी बहन और गायिका आशा भोसले ने भी अपनी दीदी को खास अंदाज में याद किया है। आशा भोसले ने लता जी के साथ बचपन की एक तस्वीर शेयर की है। ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में लता मंगेशकर और आशा भोसले दोनों कैमरे को देखकर पोज दे रही हैं। 
 
इस तस्वीर के साथ आशा भोसले ने लिखा, 'बचपन के दिन भी क्या दिन थे। दीदी और मैं।' इसके साथ उन्होंने हार्ट की इमोजी भी बनाई है। तस्वीर पर फैंस अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं।
 
बता दें कि लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर 1929 को इंदौर में हुआ था। उनके पिता पंडित दीनानाथ मंगेशकर संगीत की दुनिया और मराठी रंगमंच के जाने-माने व्यक्ति थे। लता मंगेशकर पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी बहन थीं। उनके बाद उनकी तीन बहनें मीना मंगेशकर, आशा भोसले, उषा मंगेशकर और भाई हृदयनाथ मंगेशकर हैं।
 
ये भी पढ़ें
नन्हे ऋषि कपूर को गोद में लिए नजर आईं लता मंगेशकर, नीतू कपूर ने शेयर की प्यारी तस्वीर