1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. nayanthara vignesh shivan registered marriage 6 years ago

6 साल पहले ही शादी कर चुके थे नयनतारा और विग्नेश शिवन, सरोगेसी विवाद के बीच हुआ खुलासा | nayanthara vignesh shivan registered marriage 6 years ago

nayanthara
साउथ की खूबसूरत एक्ट्रेस नयनतारा और फिल्म निर्देशक व एक्टर विग्नेश शिवन शादी के चार महीने बाद जुड़वा बच्चों के माता-पिता बने हैं। दोनों सरोगेसी के जरिए माता-पिता बने हैं। पैरेंट्स बनने के बाद ही यह कपल विवादों में भी घिर गया है। लोग सवाल उठा रहे है कि क्या कपल ने सरोगेसी कानूनों का उल्लंघन किया है।

 
वहीं ताजा खबरों के अनुसार सरोगेसी के जरिए अपने जुड़वा बच्चों के जन्म के विवाद के बीच नयनतारा और विग्नेस ने खुलासा किया है कि उन्होंने छह साल पहले एक हलफनामे में अपनी शादी को पंजीकृत कराया था। कपल ने पिछले हफ्ते अपने बच्चों के जन्म की घोषणा की थी। 
 
पिछले साल दिसंबर में पारित सरोगेसी विनियमन अधिनियम के अनुसार, एक जोड़े की शादी को पांच साल से अधिक होना चाहिए और सरोगेट को अपने बच्चे के साथ एक विवाहित रिश्तेदार होना चाहिए। 
 
बताया जा रहा है कि नयनतारा और विग्नेस ने तमिलनाडु के स्वास्थ्य विभाग को एक हलफनामा और विवाह प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया है, जिसमें दावा किया गया है कि उन्होंने छह साल पहले अपनी शादी का पंजीकरण कराया था। उन्होंने यह भी दावा किया है कि सरोगेट संयुक्त अरब अमीरात से नयनतारा की रिश्तेदार है। 
 
गौरतलब है कि विग्नेश और नयनतारा ने 9 जून 2022 को चेन्नई में एक ग्रैंड शादी की थी। इस शादी में बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के कई दिग्गज कलाकारों ने शिरकत की थी। वहीं 9 अक्टूबर को विग्नेश ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने जुड़वा बच्चों की तस्वीरें शेयर कर पिता बनने की खुशखबरी शेयर की थी।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें