1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. varun dhawan first look out from the film bhediya

'भेड़िया' से सामने आया वरुण धवन का फर्स्ट लुक, इस दिन रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर

varun dhawan
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की फिल्म 'भेड़िया' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में वरुण के साथ कृति सेनन नरज आने वाली हैं। वहीं अब इस फिल्म से वरुण धवन का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। साथ ही ट्रेलर रिलीज डेट से भी पर्दा उठ गया है। 

 
वरुण धवन ने फिल्म से अपना फर्स्ट लुक शेयर किया है। पोस्टर में वरुण धवन का खतरनाक अंदाज नजर आ रहा है। वहीं एक्ट्रेस कृति सेनन पीछे हाथ में टॉर्च लिए खड़ी नजर आ रही है। 
 
इस पोस्टर को शेयर करते हुए वरुण ने कैप्शन में लिखा, ‘अब होगा जंगल में कांड, भेड़िया का ट्रेलर 19 अक्टूबर को रिलीज होगा।’ 
 
'भेड़िया' कॉमेडी हॉरर फिल्म है। फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है। फिल्म दिनेश विजान द्वारा प्रोड्यूस की गई है। यह फिल्म 25 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में 2D और 3D में रिलीज होगी।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
सुसाइड नोट में वैशाली ठक्कर ने बयां किया दर्द, शादीशुदा पड़ोसी कर रहा था परेशान