nana patekars statement regarding kangana ranauts slapping incident
Kangana Ranaut slap scandal: बॉलीवुड एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनौट इन दिनों थप्पड़ कांड की वजह से सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस को बीते दिनों चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ की महिला कांस्टेबल कुलविंदर कौर ने थप्पड़ मार दिया था। इस घटना ने बाद कुलविंदर कौर को सस्पेंड कर दिया गया है।
कुलविंदर कौर किसान आंदोलन के दौरान कंगना रनौट के एक बयान से नाराज थीं। इस मामले में बॉलीवुड इंडस्ट्री दो धड़ों में नजर आ रहा है। कुछ कंगना का सपोर्ट कर रहे हैं, तो कुछ ने सीआईएसएफ कांस्टेबल का सपोर्ट किया है। वहीं अब इस मामले में नाना पाटेकर की प्रतिक्रिया सामने आई है।
#WATCH | Actor Nana Patekar says, "We will put forth our issues and the government did a lot of good work...We will keep trying."
— ANI (@ANI) June 7, 2024
On Kangana Ranaut slapped by CISF woman constable, he says, "It is wrong and it should not have happened" pic.twitter.com/nnQTqNEVTf
जब नाना पाटेकर से पूछा गया कि कंगना रनौट को थप्पड़ मारा गया है इसपर आपकी क्या प्रतिक्रिया है। इस पर उन्होंने कहा, मुझे कंगना रनौट की इस घटना के बारे में मालूम नहीं। मगर यह गलत है, बहुत ही गलत है। ऐसे नहीं होना चाहिए। मैं बस आशा करता हूं कि वो अच्छा काम करेंगी।
क्या था मामला
कंगना रनौट मंडी लोकसभा सीट से चुनाव जीतने के बाद दिल्ली जाने के लिए 6 जून को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचीं थीं। इस दौरान सिक्योरिटी चेकिंग के दौरान एक्ट्रेस की सीआईएसएफ की महिला कांस्टेबल के साथ कुछ बहसबाजी हो गईं। इसके बाद कांस्टेबल ने उन्हें थप्पड़ मार दिया।
इस घटना के बाद कांस्टेबल कुलविंदर कौर का बयान भी सामने आया। उनका कहना है कि वो कंगना के किसान आंदोलन के दौरान दिए गए बयान से आहत थीं। 2021 में किसान आंदोलन के दौरान कंगना ने कहा था कि आंदोलन में शामिल महिलाएं 100-100 रुपए लेकर धरने पर बैठने आती हैं। कुलविंदर का कहना है कि उस दौरान उनकी मां भी किसान आंदोलन में शामिल थीं।
खबरों के अनुसार कंगना को थप्पड़ मारने वाली कुलविंदर कौर के खिलाफ मोहली एयरपोर्ट पुलिस ने आईपीसी की धारा 323 और 341 के तहत केस दर्ज किया है। निलंबित सीआईएसएफ जवान कुलविंदर के खिलाफ डिपार्टमेंटल इंक्वॉयरी भी चालू कर दी गई है।
