1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. naga chaitanya dating actress sobhita dhulipala

क्या नागा चैतन्य को फिर हुआ प्यार? इस एक्ट्रेस संग जुड़ रहा नाम

Naga Chaitanya
नागा चैतन्य और सामंथा साउथ इंडस्ट्री की पॉपुलर जोड़ी थी। लेकिन इस कपल ने शादी के चार साल बाद एक-दूसरे से तलाक ले लिया। दोनों को अलग हुए 6 महीने का वक्त हो चुका है। अब ताजा खबरों की माने तो नागा चैतन्य को एक बार फिर प्यार हो गया है।

 
बताया जा रहा है कि नागा चैतन्य एक्ट्रेस और मॉडल सोभिता धूलिपाला को डेट कर रहे हैं। हाल ही में सोभिता को नागा के साथ उनके नए घर में देखा गया था और वे एक-दूसरे की कंपनी में बहुत सहज लग रहे थे। नागा ने हैदराबाद में जुबली हिल्स में एक नया घर खरीदा है, जो वर्तमान में निर्माणाधीन है। 
 
नागा सोभिता को अपने विशाल घर का दौरा करा रहे थे। कुछ घंटों के बाद, वे एक ही कार में एक साथ चले गए। इतना ही नहीं नागा और सोभिता कई बार एक होटल मेंभी साथ देखे गए हैं। जहां शोभिका अपनी फिल्म मेजर के प्रमोशन के लिए रूकी थीं। 
 
सोभिता धूलिपाला मनोरंजन जगत की जानी-मानी एक्ट्रेस और मॉडल हैं। उनका 31 मई 1992 को आंध्रप्रदेश के तेनाली में हुआ था। सोभिता मुख्य रूप से हिन्दी, मलयालम और तेलुगु फिल्मों में काम करती हैं। 
 
अगला लेख
गलत सर्जरी की वजह से बिगड़ा कन्नड़ एक्ट्रेस स्वाति सतीश का चेहरा, पहचानना भी हुआ मुश्‍किल