सम्बंधित जानकारी
- अलाया एफ अपनी सभी महत्वाकांक्षाओं को कर रही हैं पूरा, डेब्यू फिल्म के लिए बटोर रही है खूब वाहवाही
- 9Baje9Minute : पटाखे फोड़ने वालो पर भड़कीं बॉलीवुड एक्ट्रेसस, सोनम बोलीं- क्या दिवाली...
- Lockdown: अनुराग कश्यप ने बताया, पिछले तीन दिनों में देख चुके हैं ये शानदार 9 फिल्में
- कपिल शर्मा बोले- 10 दिसंबर से लॉकडाउन में हूं, मेरी बेटी को लगता है मैं कुछ नहीं करता...
- अक्षय कुमार ने किया अपने पहले प्यार का खुलासा, ट्विंकल नहीं इस शख्स से करना चाहते थे शादी
रिलीज हुआ मुलायम सिंह यादव की बायोपिक का टीजर
बॉलीवुड में पिछले काफी समय से बायोपिक का दौर चल रहा है। कई स्पोर्ट्सपर्सन की बायोपिक्स के बाद अब राजनीतिक हस्तियों पर भी बायोपिक बन रही हैं। बीते दिनों प्रधानमंत्री के जीवन पर एक फिल्म रिलीज हुई है और अब समाजवादी पार्टी के पूर्व मुखिया और यूपी के मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव की बायोपिक भी बनकर तैयार है।
इस फिल्म का ऑफिशल टीजर रिलीज कर दिया गया है। टीजर में मुलायम सिंह यादव की शुरुआती जिंदगी के बारे में दिखाया गया है। मुलायम सिंह यादव ने एक शौकिया पहलवान के तौर पर अपनी जिंदगी शुरू की थी।
टीजर के साथ कैप्शन में लिखा है, ‘यह एक किसान के बेटे की प्रेरणादायक कहानी है जो एक राज्य का सबसे बड़ा नेता बन जाता है।’ टीजर की शुरुआत अखाड़े के सीन से होती है।
फिल्म में अमित सेठी, मिमोह चक्रवर्ती, गोविंद नामदेव, मुकेश तिवारी, सुप्रिया कार्णिक, सियाजी शिंदे, सना अमीन शेख, जरीना वहाब जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन सुवेंदु राज घोष ने किया है। म्यूजिक तोषी और शारिब ने दिया है।
