सोमवार, 7 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. mohit suri to cast john abraham and aditya roy kapur for his next ek villain 2
Written By
Last Modified: सोमवार, 6 जनवरी 2020 (15:29 IST)

मोहित सूरी की 'एक विलेन 2' में नजर आएंगे जॉन अब्राहम और आदित्य रॉय कपूर!

Mohit Suri
निदेँशक मोहित सूरी ने सिद्धार्थ मल्होत्रा, रितेश देशमुख और श्रद्धा कपूर के साथ फिल्म 'एक विलेन' बनाई थी। इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था। अब वह इस फिल्म का दूसरा पार्ट 'एक विलेन 2' बनाने की तैयारी कर रहे हैं।

 
खबरों के अनुसार, इस फिल्म में जॉन अब्राहम और आदित्य रॉय कपूर नजर आ सकते हैं। मोहित सूरी जॉन अब्राहम के साथ सीक्वल पर चर्चा कर रहे हैं। इस फिल्म का टाइटल मेकर्स ने 'एक विलेन 2' रखने के फैसला किया है।

बॉलीवुड2019 के सर्वेक्षण में भाग लेने के लिए क्लिक करें

इस फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए आदित्य रॉय कपूर दिख सकते हैं। बताया जा रहा है कि मोहित सूरी इस फिल्म को लेकर काफी सीरीयस हैं लेकिन ये फिल्म एक विलेन की सीक्वल नहीं होगी और इसकी स्टोरी बिल्कुल अलग होने वाली है।
 
इस फिल्म को भूषण कुमार और एकता कपूर मिलकर प्रोड्यूस करने वाले हैं। पहले भाग की तरह इसका भी निर्देशन मोहित सूरी ही करेंगे। साल के मध्य में इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने की संभावना है। फिलहाल मोहित सूरी आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी की आने वाली फिल्म मलंग में व्यस्त हैं। 
 
ये भी पढ़ें
दीपिका पादुकोण और लक्ष्मी अग्रवाल ने मैगजीन के कवर पर अपनी मुस्कुराहट से बिखेरा जादू