1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. meezaan jaffrey talk about relationship with navya naveli nanda

अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा के साथ रिलेशनशिप पर मीजान जाफरी ने कही यह बात

Navya Naveli Nanda
बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी के बेटे मीजान जाफरी और अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा के रिलेशनशिप की खबरें अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। दोनों एक दूसरे को स्कूल के दिनों से जानते हैं। अब मिजान ने नव्या संग अपने रिलेशनशिप को लेकर बयान दिया है। 

 
एक इंटरव्यू के दौरान मिजान जाफरी ने खुलासा किया कि कैसे उनके माता-पिता उनसे पूछते थे कि उनके और नव्या के बीच क्या पक रहा है? उन्होंने यह भी बताया कि जब वह अमिताभ बच्चन के घर 'जलसा' जाते हैं, तो उनके पीछे पपराज़ी पड़ जाते हैं जो उन्हें बहुत अजीब लगता है।
 
मीजान जाफरी ने कहा, बहुत पहले किसी ने मुझसे नव्या के बारे में पूछा था, मेरे लिए वो हैरान करने वाली बात थी। लेकिन ईमानदारी से कहूं तो, मैं और नव्या बहुत अच्छे दोस्त है। मुझे लगता है कि मेरी वजह से उसका नाम बहुत जगह आया है और यह ठीक नहीं है। यह उनका निजी जीवन है। मैं उनके परिवार को शामिल नहीं करना चाहता।
 
मिजान ने कहा कि उनके पिता भी ये सोचने लगे थे कि हमारे बीच क्या चल रहा है। उस समय मुझे मेरे ही घर में जाना अजीब लग रहा था। मेरे माता-पिता मुझे देख रहे थे। उन्होंने कहा कि ये क्या है? मैंने कहा कि मुझे नहीं पता ये क्या है। 
 
जब मिजान से पूछा गया कि क्या जलसा जाने में उन्हें झिझक होती है? इसपर उन्होंन कहा, हां, अजीब लगता है क्योंकि पैपराजी को मेरी कार का नंबर पता है और उनकों पता चल जाएगा कि मैं कब वहां गया। मिजान ने बताया कि वह आखिरी बार जलसा दिवाली पार्टी में गए थे। वहां पर पूरी इंडस्ट्री मौजूद थी।
 
इससे पहले भी मिजान अपने और नव्या नवेली नंदा के रिलेशनशिप पर बोल चुके हैं। उन्होंने कहा था, कि वह (नव्या) मेरी बहन की खास दोस्त है और मेरी भी। मैं ऐसी किसी भी रिलेशनशिप में नहीं हूं।
 
मिजान जाफरी के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने फिल्म 'मलाल' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। वह जल्द ही फिल्म 'हंगामा 2' में नजर आने वाले हैं। इस‍ फिल्म में उनके साथ शिल्पा शेट्टी, प्रनीता सुभाष और परेश रावल नजर आएंगे। वहीं नव्या नवेली ने फिल्म इंडस्ट्री से अलग अपने पिता का बिजनेस ज्वाइन किया है।
 
अगला लेख
करीना कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 21 साल, एक्ट्रेस ने फैंस को कहा शुक्रिया