1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. kareena kapoor completed 21 years in bollywood

करीना कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 21 साल, एक्ट्रेस ने फैंस को कहा शुक्रिया

kareena kapoor
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई हैं। करीना ने 21 साल पहले साल 2000 में फिल्म 'रिफ्यूजी' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। करीना कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने 21 साल पूरे करने पर फैंस का आभार व्यक्त किया है। 

 
करीना ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया हैं। इस वीडियो में उनकी पहली फिल्म रिफ्यूजी की कुछ क्लिप है। इसके साथ करीना ने अपने आने वाले 21 साल का प्लान भी बताया है। 
 
इस वीडियो के कैप्शन में करीना ने लिखा, 21 साल। आभारी, खुश, खुशकिस्मत, प्रेरित, जज्बा, 21 साल और आने हैं। मैं तैयार हूं। लगातार साथ और प्यार देने के लिए सभी का शुक्रिया।
 
बता दें कि इस फिल्म को जेपी दत्ता ने निर्देशित किया था। फिल्म में अभिषेक बच्चन, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अनुपम खेर, कुलभूषण खरबंदा और रीना रॉय भी थे। इस फिल्म से अभिषेक बच्चन ने भी बॉलीवुड डेब्यू किया था।
अगला लेख
हेल्थ अपडेट : दोस्त ने बताया अब कैसी है दिलीप कुमार की तबीयत?