शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. mangeshkar awards announced nana patekar mala sinha prem chopra
Written By
Last Modified: गुरुवार, 18 नवंबर 2021 (13:28 IST)

मंगेशकर अवॉर्ड्स की हुई घोषणा, नाना पाटेकर, माला सिन्हा, प्रेम चोपड़ा सहित इन मशहूर हस्तियों को मिलेगा सम्मान

मंगेशकर अवॉर्ड्स की हुई घोषणा, नाना पाटेकर, माला सिन्हा, प्रेम चोपड़ा सहित इन मशहूर हस्तियों को मिलेगा सम्मान - mangeshkar awards announced nana patekar mala sinha prem chopra
स्वर्गीय मास्टर दीनानाथ मंगेशकर की याद में लगातार कई वर्षों से कला, संगीत और सामाजिक सेवाओं के क्षेत्र में महारत हासिल कर चुके दिग्गजों को सम्मानित किया जाता हैं। और इस बार भी मंगेशकर अवार्ड्स का आयोजन बड़े पैमाने पर किया जा रहा हैं। 

 
हर साल यह कार्यक्रम 24 अप्रैल यानी मास्टर दीनानाथ जी के स्मृति दिवस पर आयोजित किया जाता था। लेकिन पिछले दो साल से कोरोना महामारी के चलते इस समारोह को स्थगित किया गया चूंकि इस बार स्वर्गीय मास्टर दीनानाथ मंगेशकर की 79वीं वर्षगाँठ पर तमाम काबिल हस्तियों को सम्मानित कर उन्हें श्रद्धांजलि देने का मंगेशकर परिवार का ये अंदाज मूल्यनिय हैं।
 
24 नवंबर 2021 को होनेवाले इस अवॉर्ड समारोह में मुख्य अतिथि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे होंगे। उनके हाथों से विजेताओं को पुरष्कार दिया जाएगा। संगीतकार प्यारेलाल शर्मा को भारतीय संगीत और सिने उद्योग के लिए उनकी समर्पित सेवा के लिए दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार (जीवन गौरव पुरस्कार) प्रदान किया जाएगा। 
 
वही गोल्डन एरा की एक्ट्रेस माला सिन्हा को भी सिनेमा के क्षेत्र में उनकी निष्ठा सेवा के लिए सम्मानित किया जाएगा। दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को रंगमंच और जीवन भर की सेवा के लिए एक योग्य मास्टर दीनानाथ विशेष पुरस्कार भी दिया जाएगा। 
 
गायिका उषा मंगेशकर को संगीत की दुनिया में उनके अहम योगदान के लिए दीनानाथ पुरस्कार से नवाजा जाएगा। तो वही सिंगर और कंपोजर मीना मंगेशकर खड़ीकर को दीनानाथ विशेष पुरस्कार दिया जाएगा।
 
सांसद-राज्य सभा और सामना के संपादक संजय राउत को भी संपादकीय के क्षेत्र में उनकी समर्पित योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। कविता और साहित्य में उनके बहुमूल्य योगदान के लिए कवित्री नीरजा को सम्मानित किया जाएगा, जबकि डॉ प्रतीत समदानी, डॉ राजीव शर्मा, डॉ जनार्दन निंबोलकर, डॉ अश्विन मेहता, डॉ निशित शाह और डॉ समीर जोग को चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उनकी समर्पित सेवाओं के लिए सम्मानित किया जाएगा।
 
मास्टर दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान, पुणे में स्थित एक पंजीकृत पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट हैं जो 31 सालों से संगीत, कला, रंगमंच ,और सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत रहे चुके योद्धाओ को सलाम करता हैं।
 
ये भी पढ़ें
बॉक्स ऑफिस पर होगी रितिक रोशन और रणबीर कपूर की टक्कर