• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. tara sutaria aadar jain to tie the knot in 2022 before ranbir kapoor
Written By
Last Updated : गुरुवार, 18 नवंबर 2021 (13:03 IST)

रणबीर कपूर से पहले दूल्हा बनेंगे उनके भाई आदर जैन, इस एक्ट्रेस संग लेंगे सात फेरे!

रणबीर कपूर से पहले दूल्हा बनेंगे उनके भाई आदर जैन, इस एक्ट्रेस संग लेंगे सात फेरे! - tara sutaria aadar jain to tie the knot in 2022 before ranbir kapoor
मनोरंजन जगत में इन दिनों शादी की शहनाइयां बज रही है। कई सेलेब्स शादी के बंधन में बंधने की तैयारी कर रहे हैं। हाल ही में राजकुमार राव और पत्रलेखा ने सात फेरे लिए है। वहीं कई बॉलीवुड कपल के शादी करने की खबरें सामने आ रही है।

 
बीते कई दिनों से रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की खबरें भी सुर्खियों में हैं। लेकिन अब ताजा खबरों के अनुसार रणबीर के पहले उनके कजिन आदर जैन दूल्हा बनेंगे। वह जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड तारा सुतारिया से शादी करने वाले हैं। दोनों रिलेशनशिप में काफी समय से हैं। 
 
आदर जैन और तारा सुतारिया अक्सर साथ में टाइम स्पेंड करते हुए नजर आते रहते हैं। बताया जा रहा है कि दोनों अपने रिश्ते को लेकर काफी गंभीर हैं और अब वह इसे अगले मुकाम पर पहुंचाना चाहते हैं। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो आदर जैन हाल ही में फिल्म 'हैलो चार्ली' में नजर आए थे। वह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कदम रखने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं तारा सुतारिया फिल्म तड़प और एक विलेन रिटर्न्स में नजर आने वाली हैं। 
 
ये भी पढ़ें
राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'बधाई दो' की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में करेगी धमाका