मलयालम एक्ट्रेस अंबिका राव का निधन, अस्पताल में आया कार्डियक अरेस्ट
Photo - Twitter
अंबिका राव की उम्र 58 साल थी। उन्हें कोरोना हो गया था, जिसके बाद से ही उनका इलाज चल रहा था। अंबिका को फिल्म 'कुम्बालांगी नाइट्स' में उनकी शानदार परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है।
अंबिका राव ने 2002 में बालचंद्र मेनन द्वारा अभिनीत फिल्म 'कृष्ण गोपालकृष्ण' के साथ सहायक निर्देशक के रूप में फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री की थी। उन्होंने लगभग दो दशकों तक एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काम किया।

