सम्बंधित जानकारी
- कौन थे मलाइका अरोरा के पिता अनिल अरोरा, रचाई थी मलयाली क्रिश्चियन लड़की से शादी
- घर की छत से गिरकर मलाइका अरोरा के पिता अनिल अरोरा का निधन, पुलिस कर रही मामले की जांच
- करण जौहर ने की जाह्नवी कपूर की तारीफ, बोले- देवरा में किया सर्वश्रेष्ठ काम
- फिल्म बोंग का हुआ टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर
- सलमान खान की सिकंदर में हुई एक और साउथ एक्ट्रेस की एंट्री
malaika arora father anil arora died police statement
Photo credit : Tiwitter
शुरुआती जांच में अनिल अरोरा के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया गया है। जिस वक्त यह हादसा हुआ मलाइका पुणे में थीं। वहीं इस मामले में मुंबई पुलिस का पहला बयान सामने आया है।
एएनआई के अनुसार डीसीपी राजतिलक रोशन ने कहा कि उनकी यहां बॉडी मिली थी। वह छठी मंजिल पर रहते थे। हम सभी एंगल से जांच कर रहे हैं। हमारी टीम और फोरेंसिक टीम यहां पर मौजूद हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्राथमिक जांच में खुदकुशी लग रही है। हम जांच कर रहे हैं।
#WATCH मुंबई: अभिनेत्री मलायका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा की कथित तौर पर आत्महत्या की है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 11, 2024
डीसीपी (जोन IX) राजतिलक रौशन ने कहा, "उनकी यहां बॉडी मिली थी। वह 6 फोर पर रहते थे, हम सभी एंगल से जांच कर रहे हैं। हमारी टीम और फोरेंसिक टीम यहां पर मौजूद हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए… pic.twitter.com/4e4fzVoOt0
मलाइका अरोरा के माता-पिता का कई साल पहले तलाकहो गया था। हालांकि पिछले कुछ साल से दोनों साथ रहने लगे थे। खबरों के अनुसार इस घटना से पहले अनिल रोज की तरह बालकनी में बैठकर अखबार पढ़ रहे थे।
