1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Kajal Aggarwal joins Salman Khan starrer Sikandar

सलमान खान की सिकंदर में हुई एक और साउथ एक्ट्रेस की एंट्री

Salman Khan
Movie Sikandar :बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है। सिकंदर को लेकर लगातार नई अपडेट सामने आती रहती है। इस फिल्म में सलमान के साथ रश्मिका मंदाना नजर आने वाली हैं। 
 
वहीं अब 'सिकंदर' में एक और साउथ एक्ट्रेस की एंट्री हो गई है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार 'सिकंदर' की कास्ट में काजल अग्रवाल भी शामिल हो गई हैं। बताया जा रहा है कि काजल अग्रवाल ने इस प्रोजेक्ट के लिए हामी भर दी है।
 
काजल अग्रवाल फिल्म में क्या क्या किरदार निभाने वाली हैं, अभी इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। फिल्म में नवाब शाह, सत्यराज और प्रतीक बब्बर भी होंगे। 
 
बता दें कि नाडियाडवाला ग्रैंडसन द्वारा प्रोड्यूस 'सिकंदर' को एआर मुरुगडोस निर्देशित कर रहे हैं। यह एक्शन एंटरटेनर ईद 2025 वीकेंड के दौरान पहले कभी ना महसूस किए गए सिनेमाई अनुभव देने का वादा करती है। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
जब शॉर्ट ड्रेस पहन सीएम के सामने पहुंचीं श्रिया सरन, मांगनी पड़ी माफी