शनिवार, 19 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. madhuri dixit rents apartment in mumbai
Written By
Last Modified: बुधवार, 3 नवंबर 2021 (13:14 IST)

माधुरी दीक्षित ने किराए पर लिया अपार्टमेंट, हर महीने दे रहीं इतना रेंट!

Madhuri Dixit
बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित भले ही अब फिल्मों में कम नजर आती हैं, लेकिन वह कई रियलिटी शोज में बतौर जज अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरती रहती हैं। डॉ श्रीराम नेने से शादी के बाद माधुरी अमेरिका में बस गई थीं। लेकिन अब वह फिर से मुंबई में रहने लगी है। 
 
खबरों के अनुसार माधुरी दीक्षित ने हाल ही में मुंबई में एक अपार्टमेंट किराए पर लिया है। इस अपार्टमेंट का माधुरी हर महीने करीब 12.5 लाख रुपए किराया चुका रही हैं। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने 3 साल के लिए यह अपार्टमेंट किराए पर लिया है। 
 
यह अपार्टमेंट वर्ली के इंडियाबु्ल्स ब्लू में स्थित है। 29वें फ्लोर पर मौजूद माधुरी का यह अपार्टमेंट 5500 स्क्वायर फीट एरिया में फैला है। इस अपार्टमेंट के लिए माधुरी ने 3 करोड़ रुपये का डिपोजिट करवाया। इस प्रॉपर्टी के तहत उनके पास पांच कवर्ड कार पार्क्स हैं। 
 
बता दें कि माधुरी ने साल 1999 में डॉक्टर श्रीराम नेने से शादी रचाई थी। शादी के वह करियर से ब्रेक लेकर यूएस में पति संग रहने चली गई थीं। हालांकि, कुछ समय बाद वो मुंबई लौट आई थीं।
 
ये भी पढ़ें
पद्मश्री अवॉर्ड से इस दिन सम्मानित होंगे करण जौहर, कंगना रनौट और एकता कपूर