मंगलवार, 19 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Lokendra Singh Rajawat, Jodha Akbar, leg operation, diabetes
Written By
Last Updated : मंगलवार, 3 अगस्त 2021 (11:46 IST)

जोधा अकबर एक्टर लोकेंद्र सिंह राजावत का काटना पड़ा पैर

जोधा अकबर और ये है मोहब्बतें के 50 वर्षीय एक्टर लोकेन्द्र सिंह राजावत को अपना एक पैर गंवाना पड़ा है।

जोधा अकबर एक्टर लोकेंद्र सिंह राजावत का काटना पड़ा पैर | Lokendra Singh Rajawat, Jodha Akbar, leg operation, diabetes
अभिनेता लोकेन्द्र सिंह राजावत जो कि जोधा अकबर और ये है मोहब्बतें जैसे शो और जग्गा जासूस और मलाल जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं इस समय परेशानियों में हैं। 50 वर्षीय इस एक्टर का पैर पिछले सप्ताह काटना पड़ा है। डॉक्टरों ने 5 घंटे चले इस ऑपरेशन में लोकेन्द्र का पैर शरीर से अलग कर दिया। यह काम डायबिटीज के चलते करना पड़ा। 
 
रिपोर्ट्स के अनुसार लोकेंद्र का ब्लड शुगर लेवल खतरे के निशान से बहुत ऊपर चला गया था। जब कोई उम्मीद नहीं दिखी तो डॉक्टरों को पैर काटने का कड़ा निर्णय लेना पड़ा। 
 
लोकेंद्र के अनुसार कुछ दिनों पहले उनके पैर में एक घाव हुआ था। उन्होंने इसे नजर अंदाज किया जो कि गैंगरीन में बदल गया। आखिरकार उनकी जान बचाने के लिए डॉक्टर्स को यह सख्त कदम उठाना पड़ा। लोकेंद्र को 10 वर्षों से डायबिटीज थी। 
 
लोकेंद्र को सिंटा के माध्यम से मदद मिली है। संभव है कि कृत्रिम पैर आने वाले दिनों में फिट किया जाए। 
ये भी पढ़ें
अजय देवगन की भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया का दूसरा ट्रेलर रिलीज