गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. kim kardashian is now in forbes billionaire list
Written By
Last Updated : बुधवार, 7 अप्रैल 2021 (16:01 IST)

फोर्ब्स बिलेनियर्स की लिस्ट में शामिल हुईं किम कर्दाशियां, जानिए कितनी है संपत्ति

फोर्ब्स बिलेनियर्स की लिस्ट में शामिल हुईं किम कर्दाशियां, जानिए कितनी है संपत्ति - kim kardashian is now in forbes billionaire list
मॉडल किम कर्दाशियां अपने बोल्ड अंदाज को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। हालांकि, अब वह एक खास वजह के चलते चर्चा में आई हैं। दरअसल, फोर्ब्स ने दुनिया के अरबपतियों की सूची जारी की है, जिसमें किम का नाम भी शामिल है। बीते एक साल में किम की संपत्ति में जबरदस्त उछाल आया है।
फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार बिजनेसवुमन किम अब एक अरब डॉलर यानी भारतीय करेंसी के अनुसार लगभग 74 अरब रुपए की संपत्ति की मालकिन बन चुकी हैं। वह एक अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ 2,674वें स्थान पर हैं। 
 
किम ने यह जगह अपने दोनों बिजनेस KKW Beauty और Skims, कीपिंग अप विद कार्दशियंस, रियल एस्टेट और कई ब्रांड एंडोर्समेंट डील्स की बदौलत हासिल की है। पिछले साल अक्टूबर में किम की संपत्ति 78 करोड़ डॉलर थी। 
 
किम ने 2017 में अपना कॉस्मेटिक बिजनेस KKW Beauty लॉन्च किया था। लॉन्च करते ही दो घंटे के उनके तीन लाख कंटोर किट्स बिक गए। 2018 तक किम ने अपने कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स में आईशैडो, कन्सीलर, लिपस्टिक और परफ्यूम्स जोड़ लिए। KKW Beauty उन्हें 10 करोड़ डॉलर की आय देने में सफल रहा।
 
पिछले साल किम ने KKW Beauty के 20 प्रतिशत शेयर कॉस्मेटिक समूह COT को बेच दिए। इस डील ने किम की संपत्ति को मजबूत उछाल दिया। 2019 में किम ने शेपवियर प्रोडक्ट्स बिजनेस Skims लॉन्च किया था। सोशल मीडिया पर अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग होने के चलते उनका यह बिजनेस भी अच्छा चल पड़ा।
 
पिछले साल लॉकडाउन में किम ने अपने कलेक्शंस में लाउंजवियर उतारा। इसमें भी उनकी किस्मत ने उनका साथ दिया और उनका यह नया कलेक्शन तगड़ी कमाई करने में कामयाब रहा। फोर्ब्स का मानना है कि Skims के शेयर 22.5 करोड़ डॉलर तक हैं, जो किम को अरबपति बनाने के लिए काफी हैं। 
 
फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक इन दो बिजनेस के अलावा किम की कमाई में रियल एस्टेट, कीपिंग अप विद कार्दशियंस, एंडोर्समेंट डील्स, मोबाइल गेम, कीमोजी ऐप का भी योगदान रहा।
 
किम के पास Calabasas में नॉर्थ-वेस्ट लॉस एंजेलिस में तीन संपत्तियां हैं। उनके पास ब्लू-चिप इंवेस्टमेंट, डिज्नी, अमेजन, नेटफ्लिक्स और एडिडास के शेयर्स भी हैं, जो उनके पति कान्ये वेस्ट ने उन्हें 2017 में क्रिसमस गिफ्ट के तौर पर उन्हें दिए थे।
 
ये भी पढ़ें
जॉन अब्राहम ने शुरू की 'पठान' की शूटिंग, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर