सम्बंधित जानकारी
- हर इंसान के पास छठी इंद्रिय होती है, जिस पर उसे भरोसा करना चाहिए : आकाश मखीजा
- रितिक रोशन इस महीने से शुरू करेंगे 'विक्रम वेधा' की शूटिंग, निभाएंगे गैंगस्टर का किरदार!
- 'सुपर डांसर चैप्टर 4' की जज गीता कपूर बोलीं- कंटेस्टेंट्स की अपनी ग्रोथ के लिए ईमानदारी से फीडबैक देना जरूरी
- 'मर्दानी' के विलेन विशाल जेठवा का दिखेगा रोमांटिक अंदाज, म्यूजिक वीडियो में आएंगे नजर
- हमेशा से लद्दाख में शूटिंग करना चाहते थे ताहिर राज भसीन
जेनिफर विंगेट ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, शेयर की हॉट तस्वीरें
जेनिफर विंगेट का नाम टीवी इंडस्ट्री की बोल्ड एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार है। जेनिफर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उनकी पॉपुलैरिटी का आलम ये है कि वो बॉलीवुड स्टार्स के बराबर आकर खड़ी होती हैं।
हाल ही में जेनिफर विंगेट ने अपनी कुछ हॉट तस्वीरें शेयर की है, जो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में जेनिफर मल्टीकलर स्विमसूट पहने दिलकश अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं।
जेनिफर ने ऑफ व्हाइट कलर का स्विमसूट पहना हुआ है। मल्टी कलर श्रग से उन्होंने इसे अलग ही लुक दिया है। उन्होंने इस ड्रेस के साथ बड़े इयररिंग्स कैरी किए हैं और बालों का पोनीटेल बनाया है।
एक अन्य तस्वीर में जेनिफर ने क्लोजअप शॉट दिया है। इसमें वे पीठ पर बने टैटू 'हकूना मटाटा' को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन दिया, 'क्योंकि हम सूरज, आकाश और समंदर से उधार लिए रंगों में सपने बुनते हैं।'
ये पहली बार नहीं जब जेनिफर विंगेट की ग्लैमरस फोटोज वायरल हुई हैं। इससे पहले भी एक्ट्रेस अपने बोल्ड लुक्स से फैंस को दीवाना बना चुकी हैं।
जेनिफर ने अपने करियर की शुरुआत फिल्मों में बतौर चाइल्ड एक्टर के तौर पर की थी। उन्होंने हिट सीरियल दिल मिल गए, कसौटी जिंदगी की सहित अन्य में काम किया। जेनिफर को पिछली बार बेहद और बेपनाह सीरियल्स में शानदार रोल्स में देखा गया था।
